डीवाइएफआई की बैठक में कई मुद‍दों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

डीवाइएफआई की बैठक में कई मुद‍दों पर चर्चा फोटो है 10 मेंकैप्सन- शोक सभा में भाग लेते लोग बेलदौर. डीवाइएफआइ की अंचल स्तरीय बैठक गुरुवार को गवास बिंदटोली में आयोजित की गयी. बैठक में विगत एक वर्ष के अंदर आयी भूकंप, बाढ़ व चक्रवात में मारे गये लोगों के अलावा दिवंगत हस्तियों की मौत पर […]

विज्ञापन

डीवाइएफआई की बैठक में कई मुद‍दों पर चर्चा फोटो है 10 मेंकैप्सन- शोक सभा में भाग लेते लोग बेलदौर. डीवाइएफआइ की अंचल स्तरीय बैठक गुरुवार को गवास बिंदटोली में आयोजित की गयी. बैठक में विगत एक वर्ष के अंदर आयी भूकंप, बाढ़ व चक्रवात में मारे गये लोगों के अलावा दिवंगत हस्तियों की मौत पर एक मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया. शोक व्यक्त करने के बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गयी. इसमें बीपी मंडल पुल के निर्माण शीघ्र कर इसे चालू करने, राशन कार्ड एवं सामाजिक पेंशन का वितरण करने, सभी पंचायतों में उपस्वास्थ्य केंद्र का नियमित संचालन, धान क्रय केंद्र खोलने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में चर्चा की गयी. मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए आंदोलन करने पर भी विचार किया गया. इसके साथ ही संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाने व संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. नागेश्वर सिंह के दरवाजे पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने करते हुए विगत वर्ष में संगठन द्वारा किये गये क्रियाकलाप का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. पर्यवेक्षक के रूप राज्य कमेटी सदस्य रजनीष कुमार के अलावा, डीवाईएफआई के जिला मंत्री अमीर कुमार, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी मुकेश कुमार, अमरेश कुमार सदस्य जिला कमेटी, अंचलमंत्री आजाद सिंह, राजेश कुमार, रामानंद राम, संजीव कुमार, दाहो शर्मा, मुन्ना सिंह, राजेश शर्मा शुभ्रा देवी, पुष्पा कुमारी आदि ने भी भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन