जेएनकेटी में लगाया गया जिला स्तरीय वज्ञिान प्रदर्शनी
जेएनकेटी में लगाया गया जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी फोटो है 13 व 14 में कैप्सन- प्रदर्शनी में भाग लेते स्कूली बच्चे व निर्णय देते शिक्षक खगड़िया. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया. प्रदर्शनी में जिले के मात्र 15 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. शिक्षा विभाग द्वारा […]
जेएनकेटी में लगाया गया जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी फोटो है 13 व 14 में कैप्सन- प्रदर्शनी में भाग लेते स्कूली बच्चे व निर्णय देते शिक्षक खगड़िया. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया. प्रदर्शनी में जिले के मात्र 15 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. शिक्षा विभाग द्वारा समय पर स्कूली बच्चों को सूचना नहीं दिये जाने के कारण जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की संख्या नगणन्य देखी गयी. राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संभाग प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में जेएनकेटी, अलौली, महेशखूंट, बैसा, तेमथा, पहाड़चक, भरतखंड, शिरनियां, भदास, राजधाम, एसआर उच्च विद्यालय, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय गंगौर के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि 43 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए छात्रों का चयन किया जा रहा है. मौके पर निर्णायक की भूमिका शिक्षक कपिलदेव प्रसाद यादव, सुधीर कुमार ने निभाया. जबकि विद्यालय के शिक्षक बाल कृष्ण सिंह, विक्रांत कुमार, ज्ञानेश नंदन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










