रैनकट दे रही दुर्घटनाओं को आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

रैनकट दे रही दुर्घटनाओं को आमंत्रण फोटो है 8 मेंकैप्सन -तटबंध पर रैनकट के कारण बना गड्ढे बेलदौर . प्रखंड की सुरक्षा कवच जमींदारी बांध पर चौढली व बारूण के बीच कई जगह रेन कट के कारण गड्ढे बन गये हैं. इस कारण सुरक्षा बांध पर बने खतरे के अलावा उक्त पथ से गुजरने वाले […]

विज्ञापन

रैनकट दे रही दुर्घटनाओं को आमंत्रण फोटो है 8 मेंकैप्सन -तटबंध पर रैनकट के कारण बना गड्ढे बेलदौर . प्रखंड की सुरक्षा कवच जमींदारी बांध पर चौढली व बारूण के बीच कई जगह रेन कट के कारण गड्ढे बन गये हैं. इस कारण सुरक्षा बांध पर बने खतरे के अलावा उक्त पथ से गुजरने वाले राहगीर कभी भी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. उल्लेखनीय है कि बांध के चोढली से इतमादी बारूण पथ तक लगभग 10 किलोमीटर पथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत थी. कार्य एजेंसी ने लगभग 3 किलोमीटर तक पथ पर मेटल बिछाकर कार्य बंद कर दिया. लेकिन जब लंबित कार्य की जांच तत्कालीन सांसद दिनेश चंद्र यादव ने विभागीय स्तर पर किया, तो जानकारी मिली कि उक्त कार्य एजेंसी की जमा राशि जब्त कर एजेंसी को काली सूची में दर्ज कर दिया गया है. अब नये सिरे से कार्य का प्राक्कलन बनाकर टेंडर कराया जायेगा. उल्लेखनीय है कि इतमादी ,बारूण आदि गांवो का एकमात्र संर्पक पथ बांध पर बने पथ ही है. इसके जर्जर हालत के कारण पथ पर आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पथ के बीचोबीच रेनकट से बने कुंड वाहन चालक व आम लोगों के लिए परेशानी का सबब है. चौढली मुखिया अनिल यादव ,इतमादी मुखिया योगेन्द्र मंडल ,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन डीएम राजीव रोशन ने स्थलीय निरीक्षण कर रेन कट का जायजा लिया था.मामले को गंभीरता से लेते हुऐ संबंधित विभागीय अधिकारी को अबिलंब रेन कट मरम्मती का निर्देश दिया था, बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी है. कहते हैं बीडीओ बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिली है . मामले से वरीय अधिकारी को अवगत कराकर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन