इमरजेंसी मरीज भी आयुष चिकत्सिक के भरोसे
इमरजेंसी मरीज भी आयुष चिकित्सक के भरोसे फोटो है 6 मेंकैप्सन- पीएचसी का दृश्य अलौली. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी रोगी का इलाज भी आयुष चिकित्सक द्वारा किया जाता है. यहां नियमित चिकित्सक के बदले आयुष चिकित्सक गंभीर रूप से पीडि़त मरीज का इलाज करते हैं. हालांकि पीडि़त मरीज के परिजन को यह पता नहीं […]
इमरजेंसी मरीज भी आयुष चिकित्सक के भरोसे फोटो है 6 मेंकैप्सन- पीएचसी का दृश्य अलौली. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी रोगी का इलाज भी आयुष चिकित्सक द्वारा किया जाता है. यहां नियमित चिकित्सक के बदले आयुष चिकित्सक गंभीर रूप से पीडि़त मरीज का इलाज करते हैं. हालांकि पीडि़त मरीज के परिजन को यह पता नहीं होता है कि इलाज कर रहे चिकित्सक आयुष चिकित्सक हैं. खासकर रविवार को रोस्टर में सिर्फ आयुष डॉक्टर की ड्यूटी लगाना इसका प्रमाण है. इतना हीं नहीं रविवार को दो आयुष चिकित्सक में डॉ परमानंद सिन्हा एवं डॉ प्रदीप कुमार को लगाया गया है. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि अब तो पीएचसी में चिकित्सक 12 घंटे से अधिक ड्यूटी बजाते हैं. जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि 8 घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं ली जायेगी. आयुष डॉक्टर डॉ सदात अनवर को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन आउटडोर में काम ली जाती है. नहीं है समुचित जांच की व्यवस्था पीएचसी में मरीज के समुचित जांच की व्यवस्था नहीं है. जांच के लिए मरीज को अस्पताल से बाहर निकलना पड़ता है. हालांकि बाहर जांच कराने के लिए आउटडोर में ड्यूटी बजा रहे चिकित्सक का भी हाथ होता है. अस्पताल में कार्यरत तीन एलटी जांच के लिए होते हुए भी परिसर में जांच की व्यवस्था नदारत है.कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन चैाधरी ने बताया कि चिकित्सकों की आपसी सहमति से ही कार्य संचालित की जाती है. इसलिए रोस्टर का पालन नहीं हो पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










