राम नाम के नाम जपने से तन व मन रहता है स्वच्छ
राम नाम के नाम जपने से तन व मन रहता है स्वच्छ सूर्य मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजनखगडि़या. सत्य कर्म के मार्ग पर चलने से लोगों को हमेशा सुख व शांति मिलती है, जबकि कुकर्म से दुख की प्राप्ति होती है. उक्त बातें गुरुवार को अड्डा घाट स्थित सूर्य […]
राम नाम के नाम जपने से तन व मन रहता है स्वच्छ सूर्य मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजनखगडि़या. सत्य कर्म के मार्ग पर चलने से लोगों को हमेशा सुख व शांति मिलती है, जबकि कुकर्म से दुख की प्राप्ति होती है. उक्त बातें गुरुवार को अड्डा घाट स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में अयोध्या से आये विष्णु महाराज जी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान कही. उन्होंने प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि राम-नाम के नाम जपने से तन व मन हमेशा स्वच्छ रहता है. आयोजन के सक्रिय कार्यकर्ता अरुण कुमार मुंशी, हरि सिंह, संजय कुमार, चुन्नु, मुन्ना कुमार, पुरूषोतम जैन ने कहा कि विगत 30 अक्टूबर से निरंतन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा है. उन्होंने कहा कि सात नवंबर तक आयोजित मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. वहीं सूर्य मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र जी ने प्रवचन के दौरान कहा कि धर्म लोगों को अनुशासित व समाज को व्यवस्थित करने वाला तथा राष्ट्र को समृद्ध बनाने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










