हाजीपुर ने एलसीए को 6 विकेट से हराया
हाजीपुर ने एलसीए को 6 विकेट से हरायाफोटो है 15 मेंकैप्सन- विजेता टीम के खिलाड़ीखगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में गुरुवार को ग्रुप डी का अंतिम लीग मैच खेला गया. इसमें हाजीपुर ने एलसीए की टीम को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर एलसीए की टीम के […]
हाजीपुर ने एलसीए को 6 विकेट से हरायाफोटो है 15 मेंकैप्सन- विजेता टीम के खिलाड़ीखगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में गुरुवार को ग्रुप डी का अंतिम लीग मैच खेला गया. इसमें हाजीपुर ने एलसीए की टीम को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर एलसीए की टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में मात्र 31.3 ओवर खेलकर 92 रनों पर सिमट गयी. जवाब में खेलने उतरी हाजीपुर की टीम ने 15.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. एलसीए के बल्लेबाज अखलद ने 41 रन बनाये. वहीं हाजीपुर के बल्लेबाज गौरव ने 28 रन, अभिनव ने 20 रन अपने टीम के खाते में जोड़े. जबकि एलसीए के गेंदबाज अखलद ने सर्वाधिक दो विकेट लिये. हाजीपुर के गेंदबाज अभिषेक ने 4 विकेट, आदर्श व लूसी ने 2-2 विकेट अपने नाम किये. मैच के पहले मुख्य अतिथि मध्य विद्यालय बोरना के प्रभारी प्राचार्य प्रफुल्ल चंद ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच में निर्णायक की भूमिका में बिहार राज्य पैनल अंपायर आशुतोष कुमार व सुधीर कुमार थे. जबकि स्कोरर रविश कुमार थे. जिला किक्रेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम का मैच दीपावली व छठ पर्व के बाद होगा. मौके पर प्रेम कुमार, युगल किशोर, विनोद झा, सुनील सिंंह, पवन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, सुधीर सहित सैकड़ों खेल प्रेमियों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










