जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़
जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़ खगडि़या. गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में डीएम साकेत कुमार के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम की अनुपस्थिति में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पूर्वी ठाठा के सच्चिदानंद यादव […]
जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़ खगडि़या. गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में डीएम साकेत कुमार के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम की अनुपस्थिति में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पूर्वी ठाठा के सच्चिदानंद यादव ने अपने पड़ोसी रविशंकर चौधरी पर एनएच 31 की जमीन को अतिक्रमण कर आमलोगों की आवाजाही अवरूद्ध करने की शिकायत की. चौथम प्रखंड के लक्ष्मीपुर निवासी सरीता देवी ने अपने पड़ोसी चमरू सिंह पर जबरन जमीन को अतिक्रमण करने की शिकायत की. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीपीओ सियाराम सिंह, जनशिकायत पदाधिकारी सुधीर कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










