मानगढ़ की टीम एक गोल से विजयी
मानगढ़ की टीम एक गोल से विजयी फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : विजयी टीम धरहरा . धरहरा प्रखंड के गांधी मैदान में गुरुवार को केसी सुरेंद्र बाबू लीग मैच में डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मानगढ़ का मुकाबला आशीर्वाद एकेडमी शीतलपुर के बीच हुआ. मानगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीतलपुर को 1-0 से […]
मानगढ़ की टीम एक गोल से विजयी फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : विजयी टीम धरहरा . धरहरा प्रखंड के गांधी मैदान में गुरुवार को केसी सुरेंद्र बाबू लीग मैच में डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मानगढ़ का मुकाबला आशीर्वाद एकेडमी शीतलपुर के बीच हुआ. मानगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीतलपुर को 1-0 से पराजित किया. मध्यांतर तक दोनों ही टीम एक भी गोल नहीं कर पायी थी. मध्यांतर के बाद मानगढ़ टीम के जर्सी नंबर 11 निशांत कुमार ने टीम की ओर से पहला गोल दागा जो विजयी गोल रहा. शीतलपुर की टीम भरसक प्रयास किया, लेकिन एक भी गोल नहीं कर पायी. मैच आरंभ होने से पूर्व वन पदाधिकारी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. निर्णायक मंडली में अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार शामिल थे, जबकि खेल को सफल बनाने में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूर्वेंदु नारायण सिंह, हरि वल्लभ सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रशांत ठाकुर, अनिल सिंह, मिथिलेश कुमार, रंजीत कुमार ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










