13.मुंगेर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

13.मुंगेर की खबरें :- लोक अदालत 12 दिसंबर को मुंगेर. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जायेगा. जिसमें बैंकिंग, बीमा, वन अधिनियम, दीवानी व फौजदारी मुकदमा, राजस्ववाद, मनरेगा, आयकर, दाखिल खारिज व पारिवारिक विवाद जैसे मामलों पर सुनवाई होगी […]

विज्ञापन

13.मुंगेर की खबरें :- लोक अदालत 12 दिसंबर को मुंगेर. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जायेगा. जिसमें बैंकिंग, बीमा, वन अधिनियम, दीवानी व फौजदारी मुकदमा, राजस्ववाद, मनरेगा, आयकर, दाखिल खारिज व पारिवारिक विवाद जैसे मामलों पर सुनवाई होगी और आपसी सहमति पर इन मामलों का निष्पादन किया जायेगा. मुंगेर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. –स्थापना दिवस कल मुंगेर. भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जायेगा. मौके पर रैली निकाली जायेगी. यह जानकारी स्काउट गाइड के जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने दी. –विधिज्ञ जागरूकता शिविर मुंगेर . जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी मुंगेर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर पारा विधिज्ञ स्वयंसेवक राजीव कुमार द्वारा लॉ ऑफ जनरल इंम्पोर्टेंस की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद थे. –हत्या का आरोपी गिरफ्तार मुंगेर. हरकुंडा पहाड़ी पर खोखो मंडल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पीयूष पासवान नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है. वह महादेवपुर गांव निवासी प्रकाश पासवान का पुत्र बताया जाता है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन