ग्यारहवीं में नामांकन शुरू
ग्यारहवीं में नामांकन शुरू खगड़िया. सदर प्रखंड के मनोज नीलम यादव महाविद्यालय रहीमपुर में 11 वीं में नामांकन शुरू हो गया है. कॉलेज के सचिव मनोज कुमार मनमौजी ने बताया कि 11वीं व प्रतिष्ठा में नामांकन लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बीए,बीएससी व वाणिज्य की पढ़ाई के लिए योग्य व अनुभवी शिक्षक के […]
ग्यारहवीं में नामांकन शुरू खगड़िया. सदर प्रखंड के मनोज नीलम यादव महाविद्यालय रहीमपुर में 11 वीं में नामांकन शुरू हो गया है. कॉलेज के सचिव मनोज कुमार मनमौजी ने बताया कि 11वीं व प्रतिष्ठा में नामांकन लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बीए,बीएससी व वाणिज्य की पढ़ाई के लिए योग्य व अनुभवी शिक्षक के साथ नि: शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य नीता कुमारी सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य शंभु कुमार सिंह तथा अध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार सिंंह ने महाविद्यालय के खेल-कूद तथा मेधावी छात्रों को महाविद्यालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










