मतगणना को लेकर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

मतगणना को लेकर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम जिले के 63 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवान होंगे तैनातफोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : मतगणना केंद्र पर तैनात सुरक्षा बल प्रतिनिधि , मुंगेर मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना केंद्र के […]

विज्ञापन

मतगणना को लेकर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम जिले के 63 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवान होंगे तैनातफोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : मतगणना केंद्र पर तैनात सुरक्षा बल प्रतिनिधि , मुंगेर मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना केंद्र के अंदर एवं बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा में जिला बल के अतिरिक्त सीआरपीएफ, एसएसबी एवं एसटीएफ के जवानों को भी लगाया गया है. ताकि परिंदा भी माहौल को नहीं बिगाड़ सके. काउंटिंग हॉल में होंगे दो रास्ते इवीएम की सुरक्षा में सीआइएसएफ के जवान तैनात है. मतगणना के लिए तीनों विधान सभा के लिए अलग-अलग हॉल बनाये गये हैं. हर विधानसभा में काउंटिंग हॉल में प्रवेश के लिए दो रास्ते होंगे. एक रास्ते से मतगणना से जुड़े सरकारी अधिकारी, कर्मचारी प्रवेश करेंगे, वहीं दूसरे रास्ते से मतगणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे. हर रास्ते में 2 पुलिस पदाधिकारी, 10-10 सिपाही एवं सीआइएसएफ के जवान तैनात रहेंगे. डीजे कॉलेज मार्ग रहेगा सील मतगणना को लेकर डीजे कॉलेज मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया जायेगा. इस मार्ग से वाहनों का परिचालन नहीं होगा. रेलवे गुमटी नंबर 5 एवं शास्त्रीनगर अंबे चौक के समीप बैरियर लगाया गया है. दोनों स्थानों पर 10 पुलिस अधिकारी 1-4 शस्त्र पुलिस बल, 15 लाठी पार्टी तैनात रहेंगे. साथ ही मैन पैक, हॉफ यूनिट एसटीएफ के जवान लगाये गये है. दोनों स्थानों पर लगातार वीडियोग्राफी की जायेगी. पब्लिक एड्रेस के लिए इन स्थानों पर अलग से व्यवस्था की गयी है. ताकि लोगों को मतगणना संबंधी सूचना मिल सके. साथ ही आम लोग पैदल शास्त्री नगर रोड नंबर 1 दुर्गा स्थान तक जा सकते है. सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सीआरपीएफ के दो प्लाटून जवान को मतगणना केंद्र के बाहर तैनात किया गया है. जबकि दो प्लाटून एसएसबी के जवान अंदर तैनात किये गये हैं. एसटीएफ का एक यूनिट जवान मतगणना केंद्र के गेट पर तैनात रहेंगे. साथ ही विभिन्न स्थानों पर 168 ट्रेनिंग पुलिस कर्मी एवं इसके अतिरिक्त जिला बल को भी तैनात किया जायेगा. मतगणना कर्मी की होगी जांच मतगणना के लिए लगाये गये कर्मचारियों का भी पूरी तरह से जांच किया जायेगा. प्रशासन द्वारा दिया गया अधिकृत पास एवं विभागीय आइडी प्रूफ की जांच की जायेगी. तभी उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी. पुलिस कर्मियों के पास व आइडी प्रुफ की जांच की जायेगी. निकला जुलूस तो होगी प्राथमिकी दर्ज इस बार विजयी होने वाले जनप्रतिनिधि के पक्ष में विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह बंदिश लगा दिया गया है. अगर जिले के किसी भी स्थान पर विजय जुलूस निकाला गया तो सीधे तौर पर विजय जुलूस निकालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. 63 स्थानों को किया गया चिह्नित सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले के 63 स्थानों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है. जहां दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेंगे. जिन स्थानों को संवेदनशील स्थ्ज्ञानों को चिह्नित किया गया है तारापुर चौक, संग्रामपुर चौक, बरियारपुर स्टेशन चौक, बाजार, असरगंज चौक, अंबेदकर चौक हवेली खड़गपुर, दशरथपुर, घोरघट पूल, जुबली बेल चौक, पूरबसराय, फरदा, संदलपुर, मोहली-शंकरपुर, मय, गांधी चौक, सफियासराय, मनसरी तल्ले, कौड़ा मैदान, कोर्णाक सिनेमा मोड़, नीलम सिनेमा चौक, भगत सिंह चौक, एम नंबर ट्रैफिक मुख्य रुप से शामिल किये गये है. 7 नवंबर को होगा मॉक ड्रील मतगणना को लेकर 7 नंबर को मॉक ड्रील कार्यक्रम चलाया जायेगा. यह कार्यक्रम जिला परिषद के सभागार में किया जायेगा. कहते हैं पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो. मतगणना केंद्र व आसपास के क्षेत्रों के अतिरिक्त जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन