शरद पूर्णिमा पर काव्य गोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर काव्य गोष्ठी आयोजित प्रतिनिधि, मुंगेर बाल्मिकी जयंती एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. बीपी मोदी फाउंडेशन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता नरेश कुमार गुप्ता एवं संचालन सुबोध छवि ने की. इस मौके पर अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं गजलकारों ने अपनी-अपनी […]

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर काव्य गोष्ठी आयोजित प्रतिनिधि, मुंगेर बाल्मिकी जयंती एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. बीपी मोदी फाउंडेशन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता नरेश कुमार गुप्ता एवं संचालन सुबोध छवि ने की. इस मौके पर अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं गजलकारों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की. विमल कुमार मिश्रा ने शरद पूर्णिमा के सौंदर्य को शब्द फलक पर उतारते हुए कहा कि ” कितनी सुंदर शरद पूर्णिमा, आयी आज सुहानी रात, स्निग्ध प्रेम बरसाती रात… सुबोध छवि ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ” ऐसी सुखद घड़ी में तुम्हारा शर्माना कैसा, मेरी सांसों को अपनी सांसों से एक हो जाने दो… इस मौके पर विजय बर्तानिया, राजेश कुमार निराला, सुनील कनौजिया, जनार्दन झा, डॉ अरुणेंद्र भारती, डॉ बासुदेव प्रसाद श्रीपुंज ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया. इस मौके पर निर्णय लिया गया कि अगले 7 नवंबर को मुंगेर के नौ साहित्यकारों को एक मंच पर सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए चयन समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन