रेलकर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं ईमानदारी की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं ईमानदारी की ली शपथ फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : रेलकर्मियों को शपथ दिलाते सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा प्रतिनिधि : जमालपुर —————रेल इंजन कारखाना में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को रेलकर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा ईमानदारी का संकल्प लिया. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने […]

विज्ञापन

रेलकर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं ईमानदारी की ली शपथ फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : रेलकर्मियों को शपथ दिलाते सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा प्रतिनिधि : जमालपुर —————रेल इंजन कारखाना में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को रेलकर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा ईमानदारी का संकल्प लिया. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने संयुक्त भवन के पोर्टिको में उन्हें तत्संबंधी शपथ दिलाई.कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. उन्होंने ये भी प्रतिज्ञा की कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंगे. भारत के लोक सेवक होने के नाते अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे. अपने सामूहिक प्रयास से अपने संगठन को गौरवशाली बनायेंगे तथा अपने देश वासियों को सिद्धांत आधारित सेवा प्रदान करेंगे. अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारीपूर्वक करेंगे तथा भय व पक्षपात के बना कार्य करेंगे. मौके पर कारखाना कार्मिक अधिकारी एमएम प्रसाद, रेल अधिकारी अमोल कुमार सिंह, सिरील टेटे, कुमारजीत सिंघा, सुनील कुमार, एसके भारती, एके पांडेय, आरएस भारती, मुत्युंजय झा, हिमालय कुमार हिमांशु एवं चामू पाहन मुख्य रूप से उपस्थित थे. सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर बुधवार को प्रिवेंटिव विजिलेंस ऐज ए टूल ऑफ गुड गवर्नेंस विषय पर बीटीसी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन