नॉर्थ टैंक रोड से छोटी पुल की सड़क पर नहीं हो रही सफाई

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भले ही खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा हो, परंतु जमालपुर रेल क्षेत्र की कॉलोनियों की कई सड़कें आज भी वर्षों से सफाई का इंतजार कर रही है. ऐसी ही एक सड़क इस्ट कॉलोनी क्षेत्र में नॉर्थ टैंक रोड से बर्फ घर छोटी पुल तक जाने […]

विज्ञापन

जमालपुर : प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भले ही खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा हो, परंतु जमालपुर रेल क्षेत्र की कॉलोनियों की कई सड़कें आज भी वर्षों से सफाई का इंतजार कर रही है. ऐसी ही एक सड़क इस्ट कॉलोनी क्षेत्र में नॉर्थ टैंक रोड से बर्फ घर छोटी पुल तक जाने वाली भी है. जहां वर्षों से सफाई नहीं हो पायी है.

रेलवे के नॉर्थ टैंक की उत्तरी ओर रेल पुलिस अधीक्षक का कार्यालय स्थित है. यहां से टैंक की पश्चिमी ओर से बर्फ घर छोटी पुल तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है. सड़क की दोनों ओर लगभग तीन से चार फुट तक ऊंची झाड़ झंकार के कारण सड़क से पैदल यात्रियों को गुजरने में परेशानी होती है.

बर्फ घर छोटी पुल के पास ही रिक्शा स्टैंड भी है. जहां से रेलवे अस्पताल सहित इस्ट कॉलोनी क्षेत्र के कई राहगीरों का शहर कि पश्चिमी क्षेत्र में आने के लिए रिक्शे उपलब्ध हो पाते हैं. परंतु इस सड़क की गंदगी को देख कर रिक्शा लेने वाले यात्री उधर से हो कर जाने में आपत्ति करते हैं, जिसके कारण रिक्शा वालों को काफी घूम कर जुबली वेल पुल का रास्ता अपनाना पड़ता है. कई रिक्शा चालकों ने कहा कि इसके कारण अनावश्यक रूप से उन्हें श्रम करना पड़ता है. उन्होंने इस सड़क मार्ग की भी समुचित साफ सफाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन