दुर्गापूजा पर बही भक्ति की बयार, जागरण में गोता लगाते रहे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

टोली : मुंगेर दुर्गापूजा के नवमी व विजयादशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें श्रोता भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. बरियारपुर, कल्याणपुर, धरहरा, भलार, मोहनपुर, हवेली खड़गपुर, रमनकाबाद पश्चिमी सहित विभिन्न स्थानों पर जागरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने […]

विज्ञापन

टोली : मुंगेर दुर्गापूजा के नवमी व विजयादशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें श्रोता भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. बरियारपुर, कल्याणपुर, धरहरा, भलार, मोहनपुर, हवेली खड़गपुर, रमनकाबाद पश्चिमी सहित विभिन्न स्थानों पर जागरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया.

जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया. बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार बरियारपुर प्रखंड में दुर्गापूजा के नवमी एवं दशमी को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नवस्थापित दुर्गास्थान बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अधिवक्ता आरएम राजेश ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बग्घा म्यूजिकल ग्रुप के बलबीर सिंह बग्घा द्वारा गाये गये गीत गणपति जगबंधन… से हुआ. सोनम रानी ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया.

सुप्रिया राज ने झूठी दुनिया से मन को हटा ले मैया… गीत प्रस्तुत की. रतनपुर व हरिणमार दुर्गा पूजा समिति द्वारा नाटक का मंचन किया गया. वहीं नवयुवक संघ ईटहरी द्वारा आयोजित देवी जागरण का उद्घाटन समाजसेवी बांके बिहारी सिंह ने किया. मौके पर गोवर्धन कुमार, उमाशंकर सिंह, प्रमोद सिंह, चक्रवर्ती सिंह, मनोज कुमार सिंह, नरोत्तम कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के समदा दुर्गास्थान में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.

जिसका उद्घाटन भाजपा नेता श्याम सुंदर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. रितुराज म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दी. कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज वर्मा के गणेश वंदना से हुआ. उसने नाही बाटे नारियल चुनरी, नाही बाटे अरहुल फुलवा गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया. छपरा की राधिका ने छुन-छुन बाजे ला पायजलिया गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. काजल ने हमसे भंगिया पिसाई हे गणेश के पापा व लहर-लहर लहराई रे अंबे मां की चुनरिया से माहौल भक्तिमय हो गया.

कार्यक्रम का संचालन शिबू दा कर रहे थे. जबकि आर्गन पर सुरेंद्र, नाल पर सुनील, पैड पर मनोज भोजपुरिया संगत कर रहे थे. मौके पर राजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, राहुल कुमार, गुड्डु कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. धरहरा प्रतिनिधि के अनुसार धरहरा प्रखंड के प्राचीन काली मंदिर स्थित रंगमंच पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ईटवा दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में राजा सत्य हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया गया. मोहनपुर गांव के लंकाटोला में लघु नाट्य, भलार दुर्गास्थान में देवी जागरण का आयोजन किया गया. जहां कलाकारों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दी और उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन