धरहरा रेलवे स्टेशन पर बंद है टिकट आरक्षण केंद्र
धरहरा रेलवे स्टेशन पर बंद है टिकट आरक्षण केंद्र टिकट आरक्षण कराने को लेकर यात्रियों की मारामारी फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : बंद आरक्षण काउंटर प्रतिनिधि , धरहरा जमालपुर-किऊल रेलखंड पर स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन का टिकट आरक्षण केंद्र बंद पड़ा हुआ है. जिसके कारण यात्रियों को टिकट आरक्षित कराने के लिए दूसरे स्टेशन […]
धरहरा रेलवे स्टेशन पर बंद है टिकट आरक्षण केंद्र टिकट आरक्षण कराने को लेकर यात्रियों की मारामारी फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : बंद आरक्षण काउंटर प्रतिनिधि , धरहरा जमालपुर-किऊल रेलखंड पर स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन का टिकट आरक्षण केंद्र बंद पड़ा हुआ है. जिसके कारण यात्रियों को टिकट आरक्षित कराने के लिए दूसरे स्टेशन का रुख करना पड़ रहा है. धरहरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह से ही आरक्षण काउंटर बंद कर दिया गया है. जिससे स्टेशन पर प्रतिदिन 10 से 15 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से राजस्व की क्षति हो रही है. रेल यात्रियों को आरक्षण टिकट नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है. यात्रियों को धरहरा से दूर जमालपुर या मुंगेर के साथ-साथ निजी संस्थाओं में टिकट बुकिंग कराने के लिए जाना पड़ रहा है. जिससे यात्रियों का समय और पैसे की बर्बादी हो रही है. रेल यात्री एवं रेलकर्मी के बीच भिड़ंत भी होती. जिससे रेलवे स्टेशन पर कभी-कभी रणक्षेत्र बन जाता है. इस संबंध में जब मालदा रेलखंड के डीआरएम राजेश अरगल ने बताया कि धरहरा आरक्षण काउंटर में खराब पड़े मशीन को अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










