स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को खत्म करने की चल रही प्रक्रिया
स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को खत्म करने की चल रही प्रक्रिया फोटो संख्या : 30 फोटो कैप्सन : इरिमी प्रतिनिधि : जमालपुरस्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अबतक भारतीय रेल के गौरवपूर्ण संचालन की रीढ़ स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को समाप्त किया जा रहा है. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है […]
स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को खत्म करने की चल रही प्रक्रिया फोटो संख्या : 30 फोटो कैप्सन : इरिमी प्रतिनिधि : जमालपुरस्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अबतक भारतीय रेल के गौरवपूर्ण संचालन की रीढ़ स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को समाप्त किया जा रहा है. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है परंतु उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश ( एससीआरए) को समाप्त करने संबंधी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जायेगा. भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) जमालपुर में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश की पढ़ाई होती है. जहां इस कोर्स को आजादी के पूर्व ही वर्ष 1927 में 14 फरवरी को शामिल किया गया था. तब से लेकर अब तक यहां के एससीआरए के इंजीनियरों ने न केवल भारत बल्कि विश्व के कोने कोने में यहां का नाम रोशन किया है. हालांकि भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) की स्थापना लगभग सवा सौ वर्ष पूर्व 1888 में ही हुआ था. बताया जाता है कि हाल ही में रेल मंत्रालय ने इस स्कीम को बंद करने का निर्णय लिया है. यहां उल्लेखनीय है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे में चार विश्वविद्यालय की स्थापना की बात की गई है ताकि रेलवे स्नातक मिल सके. वहीं रेलवे को विशेषज्ञ इंजीनियर देने वाले इस स्कीम को बंद करने के लिए रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है. क्या है स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिशस्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश का चयन संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होता है. जिसमें +2 के गणित व विज्ञान के छात्र भाग लेते हैं. चयनित छात्र यहां अभियंत्रण की पढ़ाई करते हैं. उल्लेखनीय यह कि इसके प्रशिक्षुओं को रेल कारखाना जमालपुर सहित देश के अन्य संस्थानों में व्यावहारिक तजुर्बा हासिल कराया जाता है. यही कारण है कि एससीआरए देश के विभिन्न कोनों के टैलेंटेड युवाओं को आकर्षित करता है तथा वे आइआइटी छोड़ कर एससीआरए ज्वाइन कर लेते हैं. वर्तमान में इरिमी बीआइटी मेसरा से संबद्ध है जहां से वे फाइनल परीक्षा में भी मेरिट लिस्ट में अव्वल स्थान हासिल करते रहे हैं. कई विशेषज्ञ समितियों ने की है प्रशंसास्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश की प्रशंसा समय-समय पर विशेषज्ञ समितियों द्वारा की जाती रही है. आंकड़े बताते हैं कि ऐसी समितियों ने अपनी रिपोर्ट में एससीआरए के गौरव गाथा की प्रशंसा की है. इन समितियों में रेलवे रिफॉर्म कमेटी, 1978 की सिकरी कमेटी, 1981 में रेलवे कंवेंशन कमेटी, 1982 की ओवरसीज डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन अप्राइजल टीम तथा जून 2015 में विवेक देव राय कमेटी शामिल है. इसमें विवेक देव राय कमेटी ने तो यहां तक रिपोर्ट सौंपी है कि देश में रेलवे विश्व विद्यालय के स्थापना के बाद भी स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को जारी रखा जाना चाहिए. अनेकों उपलब्धि है एससीआरए के पासजमालपुर स्थित इरिमी से निकले एससीआरए के विभिन्न बैचों के अनेकों इंजीनियरों ने देश व विदेश में अपना परचम लहराया है. नाम बैच उपलब्धिजीपी भल्ला 1930 बर्लिन ओलंपिककेएल बेरी 1938 पद्म श्रीएसी चटर्जी 1941 पद्म श्रीपीसी लूथरा 1944 पद्म श्रीएमएम सूरी 1945 पद्म श्रीएमएल खन्ना 1947 वीएसएमपीएस चौधरी 1947 वीएसएमआर रिबैरो 1954 सीओएएस कोमेंडेशनएनसी सिन्हा 1957 एमआइडी आरके पचौरी 1958 पद्म भूषण, पद्म विभूषण तथा नोबेल पुरस्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










