प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम पीएम के सभा में भाग लेंगे कई केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय नेता फोटो संख्या : 5-9 फोटो कैप्सन : 5. कार्यक्रम स्थल पर वायुसेना के अधिकारी के साथ बात करते डीएम व एसपी, 6. एसपीजी के अधिकारी के साथ मुआयना करते मुंगेर एसपी, 7. हेलीपैड […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम पीएम के सभा में भाग लेंगे कई केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय नेता फोटो संख्या : 5-9 फोटो कैप्सन : 5. कार्यक्रम स्थल पर वायुसेना के अधिकारी के साथ बात करते डीएम व एसपी, 6. एसपीजी के अधिकारी के साथ मुआयना करते मुंगेर एसपी, 7. हेलीपैड के निर्माण में लगे रौलर, 8. सभा मंच का युद्ध स्तर पर हो रहा निर्माण, 9. सभा स्थल पर लगा बेरिकेटिंग प्रतिनिधि, मुंगेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंगेर के हवाई अड्डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वे पहली बार मुंगेर आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर जहां एक ओर भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की गयी है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. पीएम सिक्यूरिटी की एसपीजी टीम कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है. वैसे देर रात तक सभा स्थल पर कार्यक्रम की तैयारी चल ही रही थी. सुमो ने दिया निमंत्रण प्रधानमंत्री की सभा को लेकर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को रोड शो किया और मुंगेर व जमालपुर की जनता को प्रधानमंत्री की सभा में आने का निमंत्रण दिया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ शहर के सड़कों पर भ्रमण कर लोगों से सभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की. कई केंद्रीय मंत्री लेंगे भाग प्रधानमंत्री के सभा में कई केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता भाग लेंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार जहां पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान, पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के भाग लेने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित अन्य वरीय नेता मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल हवाई अड्डा मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. एक ओर जहां भारतीय पुलिस सेवा के तीन वरीय अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. वहीं एसपीजी के अधिकारी पूरी तरह कमान संभाले हुए हैं. सभा स्थल पर 550 पुलिस पदाधिकारी एवं 8 हजार अर्धसैनिक बल तैनात किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गयी है कि कहीं कोई गड़बड़ी न हो. सभा स्थल की हुई पूरी जांच बुधवार की शाम पूरे सभा स्थल का मेटल डिटेक्टर व अन्य जांच यंत्र से पूरी जांच की गयी. साथ ही डॉग स्क्वायर्ड द्वारा भी पूरे सभा स्थल की जांच की गयी है. लगाये गये डीएफएमडी कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों को मेटल डिटेक्टर के अंदर से गुजरना होगा. इसके लिए सभा स्थल पर दर्जन भर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं. जहां विशेष शाखा के अधिकारी सभी लोगों की सुरक्षा जांच के बाद सभा स्थल में प्रवेश करने देंगे. दिन भर परेशान रहे अधिकारी पीएम के प्रोग्राम को लेकर दिन भर अधिकारी परेशान रहे. कई बार जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा हवाई अड्डा जाकर कार्यक्रम का मुआयना किये. डीएम एवं एसपी के साथ वायु सेना के अधिकारी व एसपीजी के अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. चूंकि सभा स्थल पर प्रधानमंत्री के आगमन पर भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर उतरेंगे इसके लिए पूरी व्यवस्था को दुरुस्त की गयी है. हवाई अड्डा के रन वे पर ही तीन हेलीपैड बनाये गये हैं. जहां हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. हेलीपैड की सुरक्षा के लिए डीआरडीए के निदेशक जैनेंद्र कुमार एवं तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास को तैनात किया गया है. सभी अधिकारी प्रात: 6 बजे से ही अपनी ड्यूटी पर पहुंच जायेंगे और प्रधानमंत्री के जाने के एक घंटे बाद तक ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे. डीडीसी होंगे सभा स्थल के वरीय प्रभारी पीएम सभा स्थल के वरीय प्रभारी का दायित्व मुंगेर के उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय को बनाया गया है. जबकि सभा स्थल के सुरक्षा का कमान भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज कुमार राज की देखरेख में होगा. जहां सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार भी तैनात रहेंगे. जबकि सभा मंच के प्रभारी मुंगेर के नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा व सदर डीएसपी ललित मोहन शर्मा होंगे. इसके साथ ही डी एरिया में सुरक्षा का कमान जमालपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल एवं मुंगेर के अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी को सौंपा गया है. कारकेट में शामिल होंगे दस वाहन हवाई अड्डा मैदान में हेलीपैड से मंच तक के पीएम के कारकेट में दस वाहन शामिल होंगे. इसके लिए नियमानुकूल व्यवस्था की गयी है. —————————बॉक्स————————सभा स्थल पर बना कंट्रोल रूम मुंगेर : प्रधानमंत्री के सभा स्थल हवाई अड्डा में प्रशासनिक स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. जहां वरीय उपसमाहर्ता स्तर के अधिकारी 24 घंटे के लिए तैनात किये गये हैं. कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 06344-243034 है. यहां अग्निशमन दस्ता, बम निरोधक दस्ता व अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेंगे. ——————-बॉक्स———————हॉटलाइन से जुड़ा पीएमओ व मुंगेर फोटो संख्या : 10 फोटो कैप्सन : कार्यक्रम स्थल पर लगा संचार तंत्र मुंगेर : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारत सरकार निगम लिमिटेड ने संचार व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त कर दिया है. कार्यक्रम स्थल हवाई अड्डा को सीधे हॉट लाइन से पीएमओ दिल्ली से जोड़ दिया गया है. इसके लिए दस टेलीफोन लाइन लगाये गये हैं. साथ ही टेलीफोन, ब्रॉडबैंड, फैक्स जैसी सुविधा भी कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध करायी गयी है. बीएसएनएल के एजीएम एसके भगत, एसडीइ आरबी शर्मा एवं अशोक कुमार तथा मुकेश कुमार को संचार व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है. —————————-बॉक्स———————-हवाई अड्डे पर सभा करने वाले मोदी दूसरे पीएम फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : पुराना मंच स्थल मुंगेर : हवाई अड्डा मैदान मुंगेर में सभा करने वाले नरेंद्र मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे. इससे पूर्व देश के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इस मैदान में सभा की थी. उनके सभा में बनाये गये मंच आज भी यहां मौजूद है. स्वतंत्रता सेनानी राणा ऋषिदेव सिंह ने बताया कि आजादी के बाद से अबतक मात्र एक प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने यहां सभा की थी और नरेंद्र मोदी के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो यहां सभा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन