एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सुमो ने किया रोड शो

Updated:
विज्ञापन

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सुमो ने किया रोड शो फोटो संख्या : 2,3फोटो कैप्सन : रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन करते सुशील मोदी व समर्थक प्रतिनिधि , मुंगेरराज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मुंगेर एवं जमालपुर में रोड […]

विज्ञापन

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सुमो ने किया रोड शो फोटो संख्या : 2,3फोटो कैप्सन : रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन करते सुशील मोदी व समर्थक प्रतिनिधि , मुंगेरराज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मुंगेर एवं जमालपुर में रोड शो किया. मुंगेर में उनके साथ भाजपा प्रत्याशी प्रणव यादव एवं जमालपुर में लोजपा प्रत्याशी हिमांशु कुंवर रोड शो में मौजूद थे. सुमो ने जनता से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हवाई अड्डा आने का निमंत्रण दिया. रोड शो के दौरान काफी संख्या में मोटर साइकिल शामिल थे. खुली जीप पर सुशील कुमार मोदी (सुमो) एवं प्रत्याशी प्रणव कुमार सवार थे. जबकि जीप के आगे और पीछे सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल पर सवार कार्यकर्ता चल रहे थे. रोड शो के दौरान काफिला कौड़ा मैदान, साहजुबैर रोड, पुरबसराय, रिफ्युजी कॉलोनी एवं शहर के मुख्य मार्ग होते हुए एक नंबर ट्रैफिक किला गेट के पास पहुंच कर समाप्त हुआ. रोड शो के दौरान सुशील मोदी हाथ उठा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. साथ ही भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने जनता से अपील किया कि गुरुवार को हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है. जिसमें आप लोग सादर आमंत्रित है.रोड शो के दौरान कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अबकी बार भाजपा सरकार जैसे नारे लगा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन