अब ऑटो पर पड़ी प्रशासन की नजर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्टैंड से गायब हुआ ऑटो, घंटों स्टैंड में वाहन का इंतजार करते रहे यात्री मुंगेर : विधानसभा चुनाव में वाहनों की कमी को दूर करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. अब मैजिक और चार चक्का वाहन के साथ ही ऑटो को भी पकड़ा जा रहा है. जिसके कारण यात्रियों […]
विज्ञापन
स्टैंड से गायब हुआ ऑटो, घंटों स्टैंड में वाहन का इंतजार करते रहे यात्री
मुंगेर : विधानसभा चुनाव में वाहनों की कमी को दूर करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. अब मैजिक और चार चक्का वाहन के साथ ही ऑटो को भी पकड़ा जा रहा है.
जिसके कारण यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. मंगलवार को मुंगेर बस स्टैंड के समीप काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ लगी थी. लोग जत्थे में इधर-उधर खड़े थे. सभी लोग जमालपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे. तभी एक ऑटो स्टैंड के बाहर वीर कुंवर सिंह पार्क के समीप पहुंची.
महिला-पुरुषों की भीड़ ऑटो पर टूट पड़ी. ऑटो पर चढ़ने के लिए लोग आपस में ही मारामारी करने लगे. जब हकीकत का पता लगाया गया तो पता चला कि ऑटो को भी प्रशासनिक स्तर पर चुनाव के लिए पकड़ा जा रहा है. जिसके कारण ऑटो चालक ऑटो लेकर गायब हो गये. चोरी छिपे ऑटो का परिचालन किया जा रहा है. जिस पर चढ़ने के लिए मारामारी होती है.
वाहनों का हुआ टोटा : स्टैंड में वाहनों का टोटा हो गया है. जमालपुर स्टैंड में ऑटो नदारद हो गयी है. जिसके कारण जमालपुर जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जमालपुर ट्रेन पकड़ने जाने के लिए लोग घंटों स्टैंड एवं आस-पास खड़ा होकर इंतजार कर रहे थे. यात्री अस्थायी स्टैंड भी घूम-घूम कर ऑटो की तलाश करते देखे गये.
जब भी कोई ऑटो आती वह सेकेंड में ही भर जाता था. वाहनों का टोटा अब दिखने लगा है और इसके शिकार सबसे अधिक जमालपुर जाने वाले को ही उठानी पड़ रही है.
जुगाड़ गाड़ी बना सहारा : वाहनों की धड़-पकड़ में जुगाड़ गाड़ी की डिमांड काफी बढ़ गयी है. यू तो जुगाड़ गाड़ी मालवाहक के रुप में कार्य करता है. लेकिन जैसे ही वाहनों का टोटा होता है कि वे यात्रियों को ढोने का काम करने लगते हैं.
एक नंबर ट्रैफिक के समीप दो जुगाड़ गाड़ी पर 10-12 की संख्या में सवारी बैठे थे. जिसमें महिला-पुरुष के साथ ही बच्चे भी बैठे थे. लोगों का कहना था कि हमलोग क्या करे, बरियारपुर जाना है और ऑटो व मैजिक मिल नहीं रहा है. इसलिए जुगाड़ गाड़ी से जा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










