कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के वेल्डिंग शॉप में मंगलवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. संचालन कारखाना कार्मिक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया. शिविर में कुल बाईस रेलकर्मियों की शिकायतें सुनी गई तथा ऑन द स्पॉट ही उसका निबटारा किया […]
विज्ञापन
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के वेल्डिंग शॉप में मंगलवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया.
अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. संचालन कारखाना कार्मिक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया.
शिविर में कुल बाईस रेलकर्मियों की शिकायतें सुनी गई तथा ऑन द स्पॉट ही उसका निबटारा किया गया. मनीष कुमार चौरसिया ने बकाया वेतन के संबंध में शिकायत की थी.
उन्हें बताया गया कि लेखा विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. राजकिशोर ने शिशु भत्ता के भुगतान के बारे में शिकायत की थी. जिन्हें बताया गया कि उन्हें सितंबर महीने के वेतन के साथ भत्ता का भुगतान कर दिया गया है.
बादल कुमार ने यात्रा भत्ता तथा पदोन्नति के बाद का बकाया राशि भुगतान नहीं किये जाने के संबंध में शिकायत की थी. जिन्हें बताया गया कि लेखा विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. विनोद कुमार राय को बताया गया कि शिशु भत्ता का भुगतान अक्तूबर माह के वेतन के साथ किया जायेगा.
विमल सन्याल ने यात्रा भत्ता के भुगतान नहीं होने की शिकायत की जिन्हें बताया गया कि यात्रा भत्ता का विपत्र कार्यालय को अब तक अप्राप्त है.
रवि कुमार को वेतन परची में सुधार तथा पदोन्नति के बाद के बकाया राशि के संबंध में बताया गया कि वेतन परची में ग्रेड पे बढ़ा दिया गया है जबकि पदोन्नति के बकाया राशि के बारे में लेखा विभाग कार्रवाई कर रहा है.
मौके पर सीएमएस डा समीर कुमार रक्षित सहित डिप्टी आरके सिन्हा, टीके साईं, एके हलदर, कुमार जीत सिम्हा, राजीव कुमार, पीके हलदर तथा एसके प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










