इलेवन स्टार व मैकेनिकल के बीच रोमांचक मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर फुटबॉल लीग में मंगलवार का मुकाबला बराबरी पर छूटा. इलेवन स्टार एथलेटिक्स क्लब तथा मेकनिकल रिक्रियेशन क्लब के बीच रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैच का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया. लीग मैच जेएसए के मैदान में खेला जा रहा है. वहीं वर्ष 2014-15 के लीग चैंपियन इलेवन स्टार एवं रनर टीम मेकनिकल के […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर फुटबॉल लीग में मंगलवार का मुकाबला बराबरी पर छूटा. इलेवन स्टार एथलेटिक्स क्लब तथा मेकनिकल रिक्रियेशन क्लब के बीच रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैच का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया.

लीग मैच जेएसए के मैदान में खेला जा रहा है. वहीं वर्ष 2014-15 के लीग चैंपियन इलेवन स्टार एवं रनर टीम मेकनिकल के खिलाडि़यों को मुख्य अतिथि सह रेल कारखाना के क्रीड़ा पदाधिकारी आला नाथ हाजरा ने मोमेंटो एवं पदक देकर सम्मानित किया.

मुकाबले को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी जेएसए के मैदान में एकत्रित हुए थे. क्योंकि पूर्व में भी दोनों टीमों का मुकाबला रोमांचक रहा है. दोनों टीमों का मुकाबला रहा भी जोरदार रहा.

पूरे खेल के दौरान रोमांच बना रहा. खेल के दूसरे हाफ में इलेवन स्टार के खिलाडि़यों ने विपक्षी गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किये. परंतु शायद किस्मत आज उनके साथ नहीं थी.

इसलिए मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा. निर्णायक की भूमिका जेपी पंडित, परवीन शंकर सिंह, चितरंजन मंडल तथा मृत्युंजय कुमार सिंह ने निभायी. मुख्य अतिथि ने पिछले वर्ष के विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडि़यों, निर्णायकों तथा चिकित्सा कर्मी प्रेम बिहारी को सम्मानित किया. उदघोषक महमूद आलम थे. मौके पर अशोक कुमार सिंह चौहान, अजय कुमार, पीके पाठक, नंद किशोर यादव, संजय कुमार सिंह, सुदीप कुमार गुप्ता तथा जैनुल आबदीन मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन