शहर में पाये गये डेंगू के तीन नये रोगी, लोगों में दहशत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में लापरवाही देख निजी क्लिनिक का लिया जा रहा सहारा मुंगेर : पहले तो मरीज परदेस से सौगात के रूप में डेंगू की बीमारी लेकर आ रहे थे. किंतु अब डेंगू स्थानीय तौर पर फैल चुका है. जिसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में दिख रही है. तोपखाना बाजार में मंगलवार […]
विज्ञापन
अस्पताल में लापरवाही देख निजी क्लिनिक का लिया जा रहा सहारा
मुंगेर : पहले तो मरीज परदेस से सौगात के रूप में डेंगू की बीमारी लेकर आ रहे थे. किंतु अब डेंगू स्थानीय तौर पर फैल चुका है. जिसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में दिख रही है.
तोपखाना बाजार में मंगलवार को तीन नये डेंगू के रोगी पाये गये. वहीं अब स्थानीय स्तर पर डेंगू के फैलने पर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
एक ही परिवार के तीन बच्चे डेंगू के शिकार: शहर के तोपखाना बाजार निवासी अनंत देव प्रसाद के नाती प्रशांत कुमार को सबसे पहले डेंगू ने अपना शिकार बनाया.
जिसके बाद उसका छोटा भाई विवेक आनंद व बहन आकांक्षा कुमारी डेंगू के गिरफ्त में आ गयी. प्रशांत की मां अनुराधा देवी ने कहा कि डेंगू के लक्षण दिखने पर वे अपने बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी.
किंतु वहां पर न तो डेंगू का जांच किया गया और न ही उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी. बच्चे की बिगड़ती हालत देख उन्हें निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ा. जहां जांच के दौरान तीनों बच्चे में डेंगू के पोजीटिव पायी गयी. उन्होंने ने बताया कि तीनों ही बच्चे का प्लेटलेटृस एक लाख से उपर ही पाया गया.
डेंगू रोक की व्यवस्था नकारा : यूं तो विभाग द्वारा सदर अस्पताल में डेंगू के संभावित मरीजों की जांच के लिए कीट उपलब्ध कराये गये हैं.
किंतु अस्पताल प्रबंधन सरकारी नियमों की दुहाई देकर मरीजों को जांच कीट उपलब्ध कराने से इनकार कर रही है. नतीजतन मरीजों को निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ रहा है. इसके रोकथाम के लिए जिस स्तर पर शहर में मच्छर मारने के लिए फॉगिंग किया जाना चाहिए. वह नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










