पहले मतदान, फिर जलपान

Updated:
विज्ञापन

संग्रामपुर : गुरुवार को मतदाता जागरूकता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गयी. रैली में शामिल आशा कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिये सड़कों पर घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे. उनका नारा ” पहले मतदान फिर जलपान ” जैसे नारे लगा रहे थे. रैली में स्वास्थ्य प्रबंधक […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : गुरुवार को मतदाता जागरूकता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गयी. रैली में शामिल आशा कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिये सड़कों पर घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे. उनका नारा ” पहले मतदान फिर जलपान ” जैसे नारे लगा रहे थे.

रैली में स्वास्थ्य प्रबंधक सत्येंद्र कुमार एवं कई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे. तारापुर से प्रतिनिधि के अनुसार, तारापुर प्रखंड के गनैली पंचायत एवं अफजलनगर पंचायत में अलग-अलग टोली बनाकर जीविका के दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली और मतदाताओं को जागरूक किया.

गनैली पंचायत के गनैली एवं हसनपुर गांव से जीविका की महिलाओं ने सामुदायिक समन्वयक शिवशंकर केवट एवं निभा कुमारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी. वहीं खुदिया एवं अफजलनगर में सैकड़ों महिलाओं ने क्षेत्रीय समन्वयक गौतम कुमार एवं फुलेश्वर कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली.

साथ ही आदर्श लोक शिक्षा केंद्र रणगांव मध्य विद्यालय से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साक्षरताकर्मी, वरीय प्रेरक, प्रेरक, तालिमी मरकज, टोला सेवकों के अलावे आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने रैली निकाली. रैली को प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे जो बांटे दारू, साड़ी, नोट उसे कभी न देंगे वोट. मौके पर प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार, केआरपी सुलोचना कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी.

हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अहमद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में शामिल जीविकाकर्मी ने जागरूकता संदेश ” छोड़ कर अपने सारे काम, पहले चलो करे मतदान,

बूढ़े हो या जवान सभी करें अपना मतदान, जाति पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पर ” दिया. रैली प्रखंड कार्यालय, पीएचसी एवं मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक का भ्रमण किया. मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार, भारद्वाज प्रसाद, अजीत कुमार, अनुरंजन कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

मतदाताओं के लिए लगा शिविर, दी मतदान की जानकारी : बरियारपुर. बरियारपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव में शिविर लगा कर गुरुवार को मतदाताओं को वीवीपीएटी का प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें मतदाताओं को बताया गया कि आप किस प्रत्याशी को अपना मतदान किये उसकी वीवीपीएटी मशीन के माध्यम से पता चल जायेगा.
प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि वीवीपीएटी मशीन की कमी रहने के कारण यह सुविधा केवल मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को दिया जा रहा है. मौके पर सीआइ रामशरण रजक, बीसीओ प्रणव कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, रामबदन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.
संग्रामपुर. गुरुवार को मतदाता जागरूकता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गयी. रैली में शामिल आशा कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिये सड़कों पर घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे.
उनका नारा ” पहले मतदान फिर जलपान ” जैसे नारे लगा रहे थे. रैली में स्वास्थ्य प्रबंधक सत्येंद्र कुमार एवं कई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे.
तारापुर से प्रतिनिधि के अनुसार, तारापुर प्रखंड के गनैली पंचायत एवं अफजलनगर पंचायत में अलग-अलग टोली बनाकर जीविका के दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली और मतदाताओं को जागरूक किया. गनैली पंचायत के गनैली एवं हसनपुर गांव से जीविका की महिलाओं ने सामुदायिक समन्वयक शिवशंकर केवट एवं निभा कुमारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी. वहीं खुदिया एवं अफजलनगर में सैकड़ों महिलाओं ने क्षेत्रीय समन्वयक गौतम कुमार एवं फुलेश्वर कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली. साथ ही आदर्श लोक शिक्षा केंद्र रणगांव मध्य विद्यालय से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साक्षरताकर्मी, वरीय प्रेरक, प्रेरक, तालिमी मरकज, टोला सेवकों के अलावे आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने रैली निकाली. रैली को प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे जो बांटे दारू, साड़ी, नोट उसे कभी न देंगे वोट. मौके पर प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार, केआरपी सुलोचना कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अहमद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
रैली में शामिल जीविकाकर्मी ने जागरूकता संदेश ” छोड़ कर अपने सारे काम, पहले चलो करे मतदान, बूढ़े हो या जवान सभी करें अपना मतदान, जाति पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पर ” दिया. रैली प्रखंड कार्यालय, पीएचसी एवं मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक का भ्रमण किया. मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार, भारद्वाज प्रसाद, अजीत कुमार, अनुरंजन कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
मतदाताओं के लिए लगा शिविर, दी मतदान की जानकारी : बरियारपुर. बरियारपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव में शिविर लगा कर गुरुवार को मतदाताओं को वीवीपीएटी का प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें मतदाताओं को बताया गया कि आप किस प्रत्याशी को अपना मतदान किये उसकी वीवीपीएटी मशीन के माध्यम से पता चल जायेगा.
प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि वीवीपीएटी मशीन की कमी रहने के कारण यह सुविधा केवल मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को दिया जा रहा है. मौके पर सीआइ रामशरण रजक, बीसीओ प्रणव कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, रामबदन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन