प्रवरण वेतनमान को लेकर शिक्षकों का सत्याग्रह प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन

जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का सत्याग्रह फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : सत्याग्रह को संबोधित करते शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद प्रतिनिधि , मुंगेर जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को प्राइमरी शिक्षक जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे. यह सत्याग्रह आंदोलन 25 जुलाई […]

विज्ञापन

जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का सत्याग्रह फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : सत्याग्रह को संबोधित करते शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद प्रतिनिधि , मुंगेर जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को प्राइमरी शिक्षक जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे. यह सत्याग्रह आंदोलन 25 जुलाई तक चलता रहेगा. उसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक ने आदेश जारी किया था कि शिक्षकों को 24 वर्ष के उपरांत प्रवरण वेतनमान 30 जून 2008 तक दे देना था. परंतु 7 वर्षों बाद भी शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया. जिसके कारण शिक्षकों में काफी आक्रोश है. 7 वर्षा से शिक्षक संघ द्वारा अनेकों बार विभागीय उच्चाधिकारियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर इस दिशा में पहल करने का प्रयास किया गया. परंतु उसका भी कोई हल नहीं निकला. जिसके विरोध में सत्याग्रह पर शिक्षकों को बैठना पड़ा. सत्याग्रह पर हर्ष नारायण झा, कुमारी कृष्ण कुंवर, विभाष झा, प्रेम चंद्र चौधरी, प्रभाकर प्रसाद यादव, बैकुंठ पासवान, सुरेंद्र झा, योगेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन