सेवानिवृत्त रेलकर्मी के बंद घर से 50 हजार नगद सहित लगभग 3.30 लाख की

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 11:16 PM

विज्ञापन

tippanee darj kee gaee

विज्ञापन

जमालपुर. अज्ञात चोरों ने एक बार फिर ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को खुली चुनौती दी है. इस बार चोरों ने थाना से महज कुछ ही दूर पर स्थित न्यू कॉलोनी के एक रेलकर्मी के बंद घर से लाखों रुपये की चोरी कर ली. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.पीड़ित रेलकर्मी न्यू कॉलोनी निवासी जयप्रकाश रजक ने बताया कि वह रेल इंजन कारखाना जमालपुर में बैगन शॉप में एमसीएम के पद से जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुये हैं. वह न्यू कॉलोनी में ही एक किराए के मकान में रहते हैं. उनका पैतृक मकान अभयपुर में है. होली के त्यौहार पर वह अपने परिवार के साथ अभयपुर गये थे. जबकि सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय में कार्यरत उसका पुत्र शुक्रवार को न्यू कॉलोनी स्थित मकान आया था. जहां सब ठीक होने के बाद वह वापस चला गया. लेकिन शनिवार को मकान मालिक द्वारा सूचना दी गई की उसके मकान की खिड़की टूटी हुई है. जिसपर वे लोग न्यू कॉलोनी पहुंचे तो पाया कि खिड़की के रास्ते चोर ने घर में प्रवेश कर गोदरेज तोड़कर वहां रखे गए जेवरातों की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान का झुमका, एक जोड़ी सोने की बाली, सोने का एक नथ, एक टीका, दो अंगूठी और पांच जोड़ी चांदी के पायल के साथ 50 हजार नकदी की चोरी कर ली. वहीं इसे लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन