राजनारायण की पुण्यतिथि पर मिलन समारोह

Published at :31 Dec 2014 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
राजनारायण की पुण्यतिथि पर मिलन समारोह

जमालपुर: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकबंधु राज नारायण की 28 वीं पुण्यतिथि मिलन समारोह के रूप में मनायी. श्री मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की. मुख्य अतिथि सीपीआइ के जिला सचिव दिलीप कुमार, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन यादव, तथा माले नेता अशोक सिंह थे. पप्पू यादव ने […]

विज्ञापन

जमालपुर: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकबंधु राज नारायण की 28 वीं पुण्यतिथि मिलन समारोह के रूप में मनायी. श्री मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की. मुख्य अतिथि सीपीआइ के जिला सचिव दिलीप कुमार, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन यादव, तथा माले नेता अशोक सिंह थे.

पप्पू यादव ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता चाहे जिस भी विचारधारा के हो, उनका नैतिक कर्तव्य शोषितों, पीडि़तों तथा मजलूमों के लिये संघर्ष से ही सार्थक होगा. आमजनों को नववर्ष की बधाई देते हुए उन्होंने लोगों से आंदोलन में साथ देने की अपील की. अतिथियों का स्वागत प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर ने किया. वक्ताओं ने जिले में बिगड़ती विधि व्यवस्था और जन समस्याओं पर आम सहमति बनाकर आंदोलन का संकल्प लिया.

रेल कारखाना तथा बिजली विभाग में व्याप्त धांधली तथा नौकरशाही के विरुद्ध शंखनाद का आह्वान किया. मौके पर दीपक सिन्हा, निशुतोष कुमार, पंकज यादव, शशि शंकर मुन्ना, राकेश रंजन गोप ने अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने किया. मौके पर विद्या किशोर, मो आलम, मनोज क्रांति, मो जफर,नारायण मंडल, संजय यादव, विष्णु वर्मा, राजीव पटवा सहित दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन