ब्रह्मपुत्र मेल की जेनेरेटर कार में लगी आग, मची अफरातफरी
Updated at : 22 Sep 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : भागलपुर-किऊल रेल खंड में शनिवार को डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल बर्निग ट्रेन बनने से बच गयी. जमालपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद ब्रह्मपुत्र मेल के सबसे पिछले भाग में लगे जनरेटर कार सह ब्रेक भान में आग लग गयी. ट्रेन में आग की […]
विज्ञापन
मुंगेर : भागलपुर-किऊल रेल खंड में शनिवार को डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल बर्निग ट्रेन बनने से बच गयी. जमालपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद ब्रह्मपुत्र मेल के सबसे पिछले भाग में लगे जनरेटर कार सह ब्रेक भान में आग लग गयी. ट्रेन में आग की सूचना लगते ही सारोबाग हाल्ट से आगे ट्रेन को रोक दिया गया और इसकी सूचना मालदा रेलवे कंट्रोल को दी गयी.
इधर ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे. इधर रेल विभाग में भी हड़कंप मच गया और ऑपरेटिंग विभाग सहित सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इस बीच फायर ब्रिगेड के छोटे बड़े छह दमकल ने लगभग एक घंटा की मशक्कत से आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




