जिप अध्यक्ष पद चुनाव से पहले ही गरमायी जिला परिषद की राजनीति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 6:11 AM
मुंगेर : जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि आगामी 17 अगस्त को निर्धारित की गयी है. जिसे लेकर जिला परिषद की राजनीति पहले से ही गरमायी हुई है. अब अभिलेख से छेड़छाड़ करने एवं पन्ना गायब करने को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष एवं उनके पति पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद तेज हो गयी […]
मुंगेर : जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि आगामी 17 अगस्त को निर्धारित की गयी है. जिसे लेकर जिला परिषद की राजनीति पहले से ही गरमायी हुई है. अब अभिलेख से छेड़छाड़ करने एवं पन्ना गायब करने को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष एवं उनके पति पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद तेज हो गयी है. उपविकास आयुक्त सह जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामेश्वर पांडेय ने कहा कि उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया जायेगा. जिसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव से पहले ही हाइ वोल्टेज ड्रामा तेज हो गया है और राजनीति अपने चरम पर पहुंच गयी है. जबकि अध्यक्ष पद को लेकर हॉर्स ट्रेडिंग प्रारंभ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










