सांसद के जनता दरबार में 218 मामलों की हुई सुनवाई

Published at :12 Dec 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद के जनता दरबार में 218 मामलों की हुई सुनवाई

जमुई सांसद चिराग पासवान ने तारापुर में लगाया जनता दरबार, सुनी समस्या तारापुर : जमुई संसदीय क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज मैदान में जनता दरबार लगाया. इस मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी रही और सांसद ने कुल 218 मामलों का सुनवाई […]

विज्ञापन

जमुई सांसद चिराग पासवान ने तारापुर में लगाया जनता दरबार, सुनी समस्या

तारापुर : जमुई संसदीय क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज मैदान में जनता दरबार लगाया. इस मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी रही और सांसद ने कुल 218 मामलों का सुनवाई करते हुए उसे निष्पादित किया. मौके पर स्थानीय विधायक डॉ मेवालाल चौधरी, मुंगेर के डीडीसी रामेश्वर पांडेय व तारापुर के एसडीओ शैलेंद्र कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेतागण मौजूद थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य निचले स्तर तक लोगों की समस्याओं का समाधान है. अधिकांश मामले सरकारी योजनाओं से जुड़ी होती है. इसलिए इसमें यदि जनप्रतिनिधि व सरकारी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, तो जनसमस्याओं का निदान बेहतर ढंग से हो पायेगा. इस दौरान उन्होंने मंच के नीचे ही अपनी कुर्सी लगवायी और एक-एक जनता से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए और अधिकारियों को इसके निदान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिये. सांसद ने घोषणा की कि आंबेडकर भवन में दिव्यांगता शिविर लगेगा. शिविर में अपना प्रमाण पत्र बनवाने सहित दिव्यांगता की जांच करायें. जनता दरबार में पेंशन के 198, जमीनी विवाद के 17, शिक्षा विभाग के 1, आवास योजना से संबंधित 2 आवेदन पर तुरन्त सुनवाई हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन