8 दारोगा को इंस्पेक्टर की कमान

मुंगेर : मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर शनिवार को डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में मुंगेर एसपी आशीष भारती एवं लखीसराय एसपी अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. मुंगेर क्षेत्रान्तर्गत जिलों के 24 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों को […]
मुंगेर : मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर शनिवार को डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में मुंगेर एसपी आशीष भारती एवं लखीसराय एसपी अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. मुंगेर क्षेत्रान्तर्गत जिलों के 24 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रोन्नति देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक बनाया गया. वहीं 8 पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति दी गयी है.
इधर मुंगेर प्रमंडल के 38 पुलिस निरीक्षकों एवं समकक्ष कोटि के सेवा की संपुष्टि की गयी. मुंगेर प्रमंडल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्थानांतरण एवं स्थानांतरण स्थगन के लिए 15 आवेदन क्षेत्रीय स्थापना समिति की बैठक में लाया गया. इसमें एक अवर निरीक्षक एवं तीन सिपाही के आवेदन को स्वीकृति दी गयी. जबकि 11 आवेदन को समय पूर्ण नहीं होने एवं चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र संलग्न नहीं रहने तथा स्थानांतरित होने, स्थानांतरित स्थान के लिए विरमित होने व पुलिस अधीक्षक का मंतव्य नहीं रहने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










