नशीली पदार्थ व सामान बरामद

Published at :10 Dec 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
नशीली पदार्थ व सामान बरामद

टेटियाबंबर : दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर अवैध शराब, 65 किलो महुआ, एक क्विंटल जावा एवं एक मोबाइल बरामद किया है. थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार एवं अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर संग्रामपुर-गंगटा मुख्य पथ के डंगड़ा के समीप 65 किलो महुआ, एक बाइक व मोबाइल बरामद […]

विज्ञापन

टेटियाबंबर : दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर अवैध शराब, 65 किलो महुआ, एक क्विंटल जावा एवं एक मोबाइल बरामद किया है. थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार एवं अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर संग्रामपुर-गंगटा मुख्य पथ के डंगड़ा के समीप 65 किलो महुआ, एक बाइक व मोबाइल बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि डंगरा के रास्ते एक बाइक संख्या बीआर 10 एच-9728 महुआ लेकर जा रहा है.

त्वरित कार्रवाई करते हुए जब छापेमारी की गयी तो पुलिस को देखते ही बाइक छोड़ कारोबारी फरार हो गया. बाइक पर 65 किलो महुआ एवं एक मोबाइल बरामद किया गया. इधर गंगटा थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया कि मोतीतरी से 5 लीटर महुआ शराब एवं 100 किलो जावा लावारिस अवस्था में बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन