जिले में 276 सेविका व 251 सहायिका की होगी बहाली

Published at :09 Dec 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 276 सेविका व 251 सहायिका की होगी बहाली

मुंगेर : जिले के नौ प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 276 सेविका एवं 251 सहायिका के पदों पर बहाली की जायेगी. सबसे अधिक रिक्तियां बरियारपुर प्रखंड में सेविका की 44 एवं तारापुर में सहायिका की 45 है. समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने बाल विकास परियोजना के अधीन बहाली निकाली है. 15 दिसंबर तक […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले के नौ प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 276 सेविका एवं 251 सहायिका के पदों पर बहाली की जायेगी. सबसे अधिक रिक्तियां बरियारपुर प्रखंड में सेविका की 44 एवं तारापुर में सहायिका की 45 है. समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने बाल विकास परियोजना के अधीन बहाली निकाली है. 15 दिसंबर तक सभी प्रखंडों के स्थानीय निवासी महिला (बहू) से विहित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. साथ ही 16 से 19 दिसंबर तक आवेदन के संबंध में दावा आपत्ति भी मांगी गयी है.

सेविका व सहायिका का चयन आमसभा के माध्यम से किया जाना है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका के चयन के लिए अर्हता मैट्रिक उत्तीर्ण है. जबकि सहायिका के लिए आठवां पास है. सहायिका के चयन में विधवा अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गयी है. साथ ही विधवा अभ्यर्थी के नहीं रहने पर क्रमानुसार अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक सहित) पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के विधवा उम्मीदवार को चयनित किया जायेगा. इसमें से किसी भी अभ्यर्थी के उपलब्ध नहीं होने पर मेधा अंक के आधार पर सर्वोच्च मेधा अंक वाले अभ्यर्थी को चयनित किया जायेगा.

परियोजना का नाम सेविका (रिक्ति) सहायिका (रिक्ति)
धरहरा 27 27
संग्रामपुर 40 37
मुंगेर ग्रामीण 20 19
जमालपुर 33 35
खड़गपुर 03 01
बरियारपुर 44 42
टेटियाबंबर 07 06
तारापुर 05 45
असरगंज 37 39
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन