मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Published at :06 Dec 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली पाटम में मुंगेर पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया. जहां से निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियार व भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये गये. जबकि मौके से चार कारीगर एवं तस्कर को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को […]

विज्ञापन

मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली पाटम में मुंगेर पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया. जहां से निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियार व भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये गये. जबकि मौके से चार कारीगर एवं तस्कर को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया. हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिंदटोली पाटम में बड़े पैमाने पर हथियार निर्माण किया जा रहा है.

जहां से हथियार खरीदने के लिए कुछ तस्कर एक बोलेरो वाहन से पहुंचे हैं. मुंगेर पुलिस की स्पेशल टीम एवं नयारामनगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. पुलिस ने बिंदटोली में एक मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया और दो लोगों को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया. वहां से पुलिस ने निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियार के साथ ही हथियार बनाने के उपकरण को भी बरामद किया. पुलिस ने मौके पर से एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया. जिससे दो तस्कर को छह निर्मित नाइन एमएम हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

खुशखबरी : अत्याधुनिक मुंगेर बस स्टैंड का मुख्यमंत्री ने किया उद‍्घाटन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन