मिनी गन फैक्ट्री का उद‍्भेदन

Published at :03 Dec 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी गन फैक्ट्री का उद‍्भेदन

दो निर्मित देसी कट्टा बरामद मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने शहर के पूरबसराय ब्रह्मस्थान के समीप एक लोहार दुकान में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद‍्भेदन किया. पुलिस ने शनिवार की सुबह छापामार कर यहां से दो निर्मित देसी कट्टा, दो बैरल व इलेक्ट्रॉनिक भट्टी सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का […]

विज्ञापन

दो निर्मित देसी कट्टा बरामद

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने शहर के पूरबसराय ब्रह्मस्थान के समीप एक लोहार दुकान में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद‍्भेदन किया. पुलिस ने शनिवार की सुबह छापामार कर यहां से दो निर्मित देसी कट्टा, दो बैरल व इलेक्ट्रॉनिक भट्टी सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण जब्त किया. इसके साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक गणेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मस्थान निवासी हरिलाल शर्मा का पुत्र गणेश शर्मा अपने लोहार के दुकान में अवैध हथियार का निर्माण करता है और उसे अपराधियों के हाथों बेचता है.
इसी सूचना के आधार पर कोतवाली थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, पूरबसरा ओपी प्रभारी मजहर मकबूल, वासुदेवपुर ओपी प्रभारी सर्वजीत कुमार एवं अवर निरीक्षक राजवल्लभ पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गणेश शर्मा की दुकान पर छापेमारी की गयी. इसमें पुलिस ने जहां मिनीगन फैक्ट्री का उद‍्भेदन किया. वहीं निर्मित हथियार भी बरामद किया.
गणेश शर्मा गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मौके से दो निर्मित देसी कट्टा, बैरल, इलेक्ट्रॉनिक भट्टी, ग्राइंडर मशीन, अर्धनिर्मित बैरल सहित एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है. एसपी ने बताया कि गणेश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो पूर्व से भी आपराधिक चरित्र का रहा है. वर्ष 2013 में उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन