एरिया डोमिनेशन में मिला बम, किया गया डिफ्यूज

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित भीमबांध जंगल में शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया. अभियान में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सिजुआ मोड़ के पास से ढाई किलो का दो आइइडी बम बरामद किया. इसे सुरक्षा कारणों से वहीं पर विनष्ट कर दिया गया. बताया जाता है […]
मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित भीमबांध जंगल में शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया. अभियान में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सिजुआ मोड़ के पास से ढाई किलो का दो आइइडी बम बरामद किया. इसे सुरक्षा कारणों से वहीं पर विनष्ट कर दिया गया. बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित भीमबांध जंगल में शुक्रवार को मार्ग सफाई, मार्ग वर्चस्व एवं लंबी दूरी की पेट्रोलिंग को लेकर एसपी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.
अभियान में एएसपी अभियान राणा नवीन, डीएसपी हवेली खड़गपुर पोलस्त कुमार, सीआरपीएफ एवं एसएसबी के जवान शामिल थे. अभियान के दौरान ही 2.5 किलो का आइइडी बम जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना के सिजुआ मोड़ के पास से बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










