जमालपुर-किऊल डेमू आज से फिर चलेगी, यात्रियों को राहत

Published at :11 Nov 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर-किऊल डेमू आज से फिर चलेगी, यात्रियों को राहत

जमालपुर : रात्रि में जमालपुर से किऊल की ओर जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मालदा रेल मंडल ने एक बार फिर से रात में चलने वाली 73425 अप और 73426 डाउन डेमू ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दे दी है और शनिवार 11 नवंबर से एक बार फिर से यह […]

विज्ञापन

जमालपुर : रात्रि में जमालपुर से किऊल की ओर जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मालदा रेल मंडल ने एक बार फिर से रात में चलने वाली 73425 अप और 73426 डाउन डेमू ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दे दी है और शनिवार 11 नवंबर से एक बार फिर से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलेगी. यह जानकारी जमालपुर के स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से जमालपुर और किऊल के बीच चलने वाली इस डेमू ट्रेनों के परिचालन को पिछले 21 अक्तूबर को 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब इन ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी मिल गयी है. उल्लेखनीय है कि 73425 अप जमालपुर रेलवे स्टेशन से रात्रि 20:00 बजे किऊल के लिए रवाना होती है और वहां रात 21:25 बजे पहुंचती है. यही ट्रेन 73426 डाउन बन कर किऊल से रात में 22:05 बजे रवाना होकर 23:15 बजे जमालपुर पहुंचती है. इस ट्रेन के बंद होने से रात में चलने वाले दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
जमालपुर : पूर्व रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों को समय पर चला पाने में लगातार विफल हो रही है. दिल्ली से अंग प्रदेश को जोड़ने वाली ट्रेनों की समय सारिणी पूरी तरह से दिखावा होकर रह गयी है. वहीं गरीब रथ यात्रियों के लिए सबसे अधिक परेशानी बन रही है.
शुक्रवार को भी साहेबगंज लूप लाइन के जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेन काफी विलंब से चली. गुरुवार को ही यहां पहुंच जाने वाली अप एवं डाउन रूट की गरीबरथ एक्सप्रेस रेकॉर्ड विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. आनन्द विहार से चल कर भागलपुर जाने वाली 22406 डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 26 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची.
इस वजह से भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 22405 अप गरीबरथ एक्सप्रेस के बारे में यहां लगातार भ्रामक उदघोषणा की जाती रही. इसके कारण इस ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों में भी भ्रम की स्थिति बनी रही. गुरुवार को ही यहां बताया गया था कि 22405 अप गरीबरथ एक्सप्रेस को री-शिडयूल्ड किया गया है तथा यह ट्रेन गुरुवार के तय समय के बदले री-शिडयूल्ड टाइम पर शुक्रवार की सुबह 06:30 बजे रवाना होगी. परंतु शुक्रवार को पहले बताया गया कि यह ट्रेन अब भागलपुर से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी,
वहीं कुछ देर बाद बताया जाने लगा कि भागलपुर से डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस दोपहर 15:00 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी. इसको लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
कई अन्य ट्रेन भी चली विलंब से. शुक्रवार को किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल और 13414 डाउन फरक्का एक्सप्रेस 11-11 घंटे विलंब से चल कर यहां पहुंची थी. 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 05 घंटे, 13420 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस 04 घंटे तथा 13416 डाउन पटना-मालदा एक्सप्रेस एक घंटा देर से जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार अप रूट की ट्रेनों में 13119 अप सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस 04 घंटे तो 13241 अप बांका इंटरसिटी, 13071 अप हावड़ा-जमालपुर सुपर, 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस और 07008 अप दरभंगा-सिकंदराबाद मेला स्पेशल भी एक-एक घंटा लेट से यहां पहुंची.ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन