झाड़ी में रखे तीन कार्टून विदेशी शराब बरामद

Published at :11 Nov 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
झाड़ी में रखे तीन कार्टून विदेशी शराब बरामद

मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों से चलाये जा रहे विशेष छापेमारी में तीन बड़ी उपलब्धि हाथ लगी. गुरुवार की देर शाम पुलिस ने शंकरपुर गांव में हाहा नाला के पास झाड़ी से तीन काटूर्न विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसमें रॉयल स्टैग कंपनी के 750 एमएल के 32 एवं 375 एमएल […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों से चलाये जा रहे विशेष छापेमारी में तीन बड़ी उपलब्धि हाथ लगी. गुरुवार की देर शाम पुलिस ने शंकरपुर गांव में हाहा नाला के पास झाड़ी से तीन काटूर्न विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसमें रॉयल स्टैग कंपनी के 750 एमएल के 32 एवं 375 एमएल के 18 बोतल शराब बरामद किया गया. पुलिस ने कारोबारी की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली कि शंकरपुर में बड़े पैमाने पर विदेशी शराब भंडारण कर रखा गया है. पुलिस ने गुरुवार की देर शाम हाहा नाला के पास झाड़ी में सर्च अभियान चलाया. जहां से 50 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. बरामद शराब हरियाणा उत्पाद विभाग का है. लेकिन इस छापेमारी में कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. क्योंकि कारोबारी झाड़ी में शराब छिपा कर निकल चुका था. हालांकि पुलिस ने कारोबारी की शिनाख्त कर मुफस्सिल थाना में शराब बरामदगी मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. विदित हो कि मुफस्सिल पुलिस की शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में यह तीसरी सफल ऑपरेशन है. इससे पूर्व मुफस्सिल पुलिस ने कुतलुपुर दियारा में छापेमारी कर आधे दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. जबकि मनियारचक गांव में छापेमारी कर 61 लीटर विदेशी शराब के साथ मुरारी मंडल एवं राजू कुमार को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन