हत्याकांड में बेटा अभियुक्त, पर पांच दिनों से थाने में कैद हैं वृद्ध मां-बाप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

विधवा भाभी व उसके दो मासूम बच्चों को भी पुलिस ने रखा है थाने में घटना के दिन ही पूछताछ के लिए लाया था थाने पुलिस बेटे को आरोपित कहने काे बना रही दबाव हवेली खड़गपुर : करुणा हत्याकांड के आरोपित की गिरफ्तारी में नाकामयाब खड़गपुर पुलिस ने अभियुक्त पंकज यादव के पिता मोती यादव […]
विज्ञापन
विधवा भाभी व उसके दो मासूम बच्चों को भी पुलिस ने रखा है थाने में
घटना के दिन ही पूछताछ के लिए लाया था थाने
पुलिस बेटे को आरोपित कहने काे बना रही दबाव
हवेली खड़गपुर : करुणा हत्याकांड के आरोपित की गिरफ्तारी में नाकामयाब खड़गपुर पुलिस ने अभियुक्त पंकज यादव के पिता मोती यादव (84), माता जाशो देवी (70), विधवा भाभी बबीता देवी (30) व उसके दो मासूम बच्चों को पिछले पांच दिनों से अघोषित रूप से पुलिस हिरासत में रखा है. इन लोगों पर लगातार पुलिसिया दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन मुख्य आरोपित पंकज का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. हाल यह है कि पुलिस हिरासत में रखे गये परिजन चूड़ा, मूढ़ी व मिक्सचर खाकर दिन गुजार रहे हैं.
थानाध्यक्ष राजेश राय करुणा की हत्या के दिन ही पूछताछ करने के बहाने इन लोगों को थाना लेकर आये थे. पांच दिन गुजर गये. लेकिन इन्हें थाना से मुक्त नहीं किया जा रहा. न तो इनकी गिरफ्तारी घोषित की जा रही है और न ही पुलिस रिकॉर्ड में इन लोगों के संदर्भ में कोई रिपोर्ट दर्ज हो रहा है. खड़गपुर थाना परिसर में पूरे परिवार के साथ समय गुजार रहे वृद्ध मोती यादव ने बताया
हत्याकांड में बेटा…
कि बार-बार करुणा की हत्या में पंकज की संलिप्तता की बात कहने के लिए थानाध्यक्ष दबाव बनाते हैं. कुछ पूछने पर मारने लगते हैं. न तो घर जाने देते हैं और न ही कुछ बोलते हैं. सिर्फ कहते हैं बेटा कहां है, उसे बुलाओ. उन्होंने कहा कि हुजूर न तो मेरा केस में नाम है, और न ही मैं करुणा की हत्या के बारे में कुछ जानता हूं. फिर भी पुलिस ने हमें पांच दिनों से पूरे परिवार के साथ कैद में रखा है. इस मामले में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी विकास वैभव ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया है. जबकि एसपी आशीष भारती ने बताया कि वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे. तत्काल भागलपुर में इलाजरत प्रीति कुमारी ने जिन लोगों का नाम बताया है. उनकी तलाश व पूछताछ के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










