7.52 करोड़ से निखरेगा राजारानी तालाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : योग नगरी मुंगेर के बिहार योग विद्यालय के समीप स्थित राजारानी तालाब का जीर्णोद्धार 7.52 करोड़ से किया जायेगा. इसके तहत जहां तालाब के चारों ओर चहारदीवारी व फुट वे का निर्माण किया जायेगा. वहीं गार्डनिंग व सोलर लाइट की व्यवस्था की जायेगी. यह मुंगेर शहरवासियों के लिए एक बेहतर पार्किंग स्थल के […]
विज्ञापन
मुंगेर : योग नगरी मुंगेर के बिहार योग विद्यालय के समीप स्थित राजारानी तालाब का जीर्णोद्धार 7.52 करोड़ से किया जायेगा. इसके तहत जहां तालाब के चारों ओर चहारदीवारी व फुट वे का निर्माण किया जायेगा.
वहीं गार्डनिंग व सोलर लाइट की व्यवस्था की जायेगी. यह मुंगेर शहरवासियों के लिए एक बेहतर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित होगा. नागरिक सुविधा मद के अंतर्गत जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा तालाब का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके लिए नगर निगम ने कार्यकारी एजेंसी को प्रथम चरण में लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपये की राशि आवंटित कर दी गयी है.
वाकिंग के लिए बनेगा पाथ-वे : नागरिक सुविधा मद के अंतर्गत सुविधा प्रदान करने के लिए तालाब की चहारदीवारी देकर घेराबंदी की जायेगी. साथ ही तालाब का समतलीकरण होगा.
लोगों के बैठने के लिए कवर एवं ओपन बरामदा बनाया जायेगा. जिस पर लोग सुबह-शाम बैठ कर योग आदि कर सकेंगे. तालाब को आकर्षक बनाने के लिए लगभग 7.52 करोड़ रुपये खर्च आयेगा. प्रथम चरण में नगर विकास एवं आवास विभाग ने राशि आवंटित कर दी है. तालाब की खासियत रहेगी कि चारों ओर छोटे-बड़े पेड़ पौधे लगा कर लोगों को ग्रीन पार्क का एहसास कराया जायेगा. इस तालाब के चारों ओर पाथ वे होगा और बीच में तालाब का पानी पार्क की सुंदरता बढ़ायेगी. यहां लोग मुंगेर शहर में भी महानगर का लुत्फ उठायेंगे.
सोलर सिस्टम से होगी लाइट की व्यवस्था : तालाब वाले इस पार्क में 50 सोलर लाइट व फाउंटेन लाइट लगाया जायेगा. जिससे पार्क रोशनी से नहायेगा. रात्रि में पार्क की खूबसूरती को एक नया रूप मिलेगा. खासकर रात्रि में पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को पार्क में रोशनी की परेशानी नहीं, हो इसके लिए सोलर पंप भी लगाया जायेगा.
कहते हैं नगर आयुक्त : नगर आयुक्त एसके पाठक ने कहा कि राजारानी तालाब का सौंदर्यीकरण 7.52 करोड़ से होगा. इसके प्रथम चरण की राशि 3 करोड़ 76 लाख रुपये जिला शहरी विकास अभिकरण को हस्तांतरित कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










