डायन व जादू-टोना के आरोप में बढ़ी महिला उत्पीड़न की वारदात

Published at :07 Nov 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
डायन व जादू-टोना के आरोप में बढ़ी महिला उत्पीड़न की वारदात

मुंगेर : विज्ञान का बढ़ता दायरा भी अंधविश्वास की जड़ को समाप्त नहीं कर सका है. आज मंगल ग्रह पर बसने की तैयारी हो रही है. वहीं आज भी मुंगेर में डायन व जादू-टोना पर लोग विश्वास कर रहे हैं. इस कारण महिला उत्पीड़न की वारदात बढ़ती जा रही है. डायन व जादू-टोना के आरोप […]

विज्ञापन

मुंगेर : विज्ञान का बढ़ता दायरा भी अंधविश्वास की जड़ को समाप्त नहीं कर सका है. आज मंगल ग्रह पर बसने की तैयारी हो रही है. वहीं आज भी मुंगेर में डायन व जादू-टोना पर लोग विश्वास कर रहे हैं. इस कारण महिला उत्पीड़न की वारदात बढ़ती जा रही है. डायन व जादू-टोना के आरोप में महिलाएं जान भी गंवा रही. खड़गपुर के रामबिहारीपुर में भी इसी अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली. जबकि उसकी बेटी को 70 से 80 टांका लगा और वह भागलपुर मायागंज अस्पताल में मौत से जूझ रही है.

महिलाओं को प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने के लिए सरकारी स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के बीच का सच यह है कि आज भी उन्हें डायन के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. जबकि देश में डायन प्रथा निषेध अधिनियम 1999 लागू है. बावजूद इसके महिला अत्याचार की शिकार हो रही है. प्रताड़ना की शिकार महिलाओं में अधिकांश महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र की होती है. गांव में अगर गाय अथवा बकरी भी बीमारी की वजह से मर जाती है तो इसके लिए आस-पड़ोस की विधवा, अकेली रह रही महिला अथवा कमजोड़ बूढ़ी महिलाओं को डायन कह कर प्रताड़ित किया जाता है.
डायन के आरोप में प्रताड़ना की शिकायत तो थाना-पुलिस में हमेशा पहुंचती रहती है. लेकिन डायन के आरोप में महिला को मौत के घाट भी उतारा जा रहा है. नक्सल प्रभावित हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रामबिहारीपुर घटना इसका जीता जागता उदाहरण है. जहां एक व्यक्ति ने भाई की मौत के लिए महिला को जिम्मेदार मानते हुए धारदार हथियार से काट डाला.
डायन कह ले रहे महिलाअों की जान
18 अक्तूबर 2016 : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पीरपहाड़ तेरासी टोला सुखदेव सिंह की पत्नी रेखा देवी को उसके देवरों ने ही दबिया से काट डाला. महिला के देवर भुखन सिंह, काले सिंह, वाले सिंह और सुनील सिंह ने मिलकर तेज धार हथियार के साथ गला रेत कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था. घटना के आद मृतका के पति ने बताया था कि चार भाइयों में से तीन भाइयों के एक भाई की पत्नी, दूसरे भाई का दो लड़का और तीसरे भाई की एक बेटी की मौत हो गयी थी. इसी मामले को लेकर बार-बार हमारी पत्नी को डायन बता कर वे लोग प्रताड़ित करते थे और अकेला पा कर उनलोगों ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी.
5 नवंबर 2017 : हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रामबिहारपुर गांव में नरेश यादव की पत्नी करुणा देवी एवं उसकी पुत्री प्रीति कुमारी घर के बरामदे पर सोयी हुई थी. तभी उसके पड़ोसी पंकज यादव ने धारदार हथियार से दोनों मां-बेटी पर हमला कर दिया. जिसमें मां की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि बेटी गंभर रूप से जख्मी हो गयी. डीएसपी तारापुर सह प्रभारी डीएसपी हवेली खड़गपुर महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंकज यादव ने डायन के आरोप में मां-बेटी पर हमला किया था. इस घटना में बताया गया था कि पंकज यादव के भाई सुबोध यादव की मौत छह-सात माह पहले ही हो गया था. जिसके लिए करुणा देवी को उसके घर वाले डायन कह कर आरोपित करने लगे थे.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि डायन के आरोप में महिलाओं के प्रताड़ना की शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है. हर मामले में दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है. खड़गपुर महिला हत्याकांड के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन