खरीदारी करने आएं, घर ले जाएं उपहार

Published at :16 Oct 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
खरीदारी करने आएं, घर ले जाएं उपहार

दुकानों पर उमड़ रही खरीदारों की भीड़ मुंगेर : चारों ओर धनतेरस व दीपावली की धूम मची है. धनतेरस को लेकर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स गुड‍्स, ज्वेलरी, बाइक, बरतन सहित अन्य सामान की खरीदारी में जुट गये हैं. लोग धनतेरस के पूर्व ही अपने मनपसंद सामान की बुकिंग करा चुके हैं. दूसरी ओर प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल […]

विज्ञापन
दुकानों पर उमड़ रही खरीदारों की भीड़
मुंगेर : चारों ओर धनतेरस व दीपावली की धूम मची है. धनतेरस को लेकर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स गुड‍्स, ज्वेलरी, बाइक, बरतन सहित अन्य सामान की खरीदारी में जुट गये हैं. लोग धनतेरस के पूर्व ही अपने मनपसंद सामान की बुकिंग करा चुके हैं. दूसरी ओर प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल के पार्टनर दुकानों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है और ग्राहक समान की खरीदारी पर उपहार भी प्राप्त कर रहे हैं.
मुंगेर व जमालपुर शहर के दर्जन भर दुकानों में उपभोक्ता खरीदारी कर रहे हैं और उपहार प्राप्त कर रहे हैं. शॉपिंग फेस्टिवल का उपहार पाने के लिए सोना-चांदी व कपड़े की दुकान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड‍्स, जेनरल स्टोर की दुकानों में खरीदारी कर सकते हैं. प्रभात खबर के पार्टनर दुकानदार जमालपुर शहर के शिवाजी चौक स्थित पेरीफेरल प्वाइंट, जुबलीबेल स्थित वैष्णवी इलेक्ट्रॉनिक्स, आजाद चौक स्थित मुंगेर इलेक्ट्रिक हाउस, बेकापुर स्थित मुंगेर म्यूजिकल स्टोर, बड़ा बाजार स्थित फैंसी जेवर के निर्माता व विक्रेता षोडशी ज्वेलर्स तथा बेकापुर जुबलीबेल स्थित मे. मनोहर लाल सर्राफ, राजीव गांधी चौक स्थित मे. अनुपम जेनरल स्टोर, आजाद चौक स्थित मैजिक वर्ल्ड, बेकापुर स्थित ज्वेलरी की दुकान लखीनारायण डे, बेकापुर स्थित पार्वती साड़ी सेंटर, रंगोली साड़ी शो रूम, श्री वस्त्रालय, चौक बाजार स्थित मंडल रेडिमेड स्टोर, बड़ा बाजार स्थित लाइफ स्टाईल, नीलम रोड स्थित संस्कार इको मोटर्स के शोरूम में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है. साथ ही लालदरबाजा स्थित सुरक्षिणी सिक्यूरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस प्रा.लि. के कार्यालय में भी लोग पहुंच रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन