भाई ने खाते से निकाले पांच लाख मांगा, तो तनवीर को पीट दिया

Published at :09 Oct 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
भाई ने खाते से निकाले पांच लाख मांगा, तो तनवीर को पीट दिया

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनौधा गांव में पैसा मांगने पर मो तनवीर को उसके तीन भाइयों ने पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. तनवीर ने बताया कि वह सऊदी अरब में काम करता है और कुछ दिन पूर्व घर वापस आया. उसने अपने […]

विज्ञापन
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनौधा गांव में पैसा मांगने पर मो तनवीर को उसके तीन भाइयों ने पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
तनवीर ने बताया कि वह सऊदी अरब में काम करता है और कुछ दिन पूर्व घर वापस आया. उसने अपने भाई मो फैयाज को विश्वास पर पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड दे दिया. उसने खाते से पांच लाख रुपये की निकासी कर ली. जब उसने पैसा मांगा तो मो फैयाज, मो अरफी उर्फ जमील एवं रियाज ने मिल कर मेरे साथ मारपीट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन