दो हत्या के बाद गांव में पसरा है सन्नाटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

लड़की की शव नहीं मिलने से पुलिस है परेशान टेटियाबंबर : सोमवार की रात डंगरा गांव में प्रेम प्रसंग में हुई प्रेमी युगल की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग घरों में दुबके हुए हैं. जबकि मृतक युवक के घर से रह-रह कर रोने की आवाज निकल रही है. जबकि लड़की […]
विज्ञापन
लड़की की शव नहीं मिलने से पुलिस है परेशान
टेटियाबंबर : सोमवार की रात डंगरा गांव में प्रेम प्रसंग में हुई प्रेमी युगल की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग घरों में दुबके हुए हैं. जबकि मृतक युवक के घर से रह-रह कर रोने की आवाज निकल रही है. जबकि लड़की के घर में ताला लटका हुआ है. इधर दो हत्या के बाद गांव के लोग काफी भयभीत हैं. जबकि पुलिस लड़की के शव को खोजने में लगी है. मृतक टुना राय के परिजन घटना से पूरी तरह बदहवास हैं. छोटे दो भाई एवं एक बहन का रो-रो कर बुरा हाल है. जबकि मां कलेजा पीट-पीट कर रो रही है और लड़की वालों के परिजनों को कोस रहे हैं. मृतक टुन्ना चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था.
बड़े भाई की भी दो वर्ष पूर्व दिल्ली में हत्या हो गयी थी. बाकी दो भाई एवं एक बहन उससे छोटे हैं, और घर पर ही रहते हैं. पिता बुचो राय भी घर पर रह कर माल मवेशी चराता है. टुन्ना ही थोड़ी बहुत कमाई करता था. जिससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था. टुना की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इधर घटना को लेकर चर्चा का बाजार भी गर्म है. लेकिन ग्रामीण किसी के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं है. जबकि जबकि गुड़िया के परिजन फरार है. पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी गुड़िया के शव को नहीं खोज पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










