चंडिका स्थान के पंडों को किया मंदिर से बाहर

मुंगेर : चंडिका स्थान के पंडा संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र बाबा, चंदन बाबा, राजन पंडा, बिरेंद्र बाबा, संतोष बाबा सहित अन्य पंडा ने प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर को एक लिखित आवेदन देते हुए सचिव प्रभुदयाल सागर उर्फ सागर यादव पर मनमानी का आरोप लगाया है़ बताया गया है कि जिस मंदिर में वर्षों से भक्तजन पंडा […]
मुंगेर : चंडिका स्थान के पंडा संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र बाबा, चंदन बाबा, राजन पंडा, बिरेंद्र बाबा, संतोष बाबा सहित अन्य पंडा ने प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर को एक लिखित आवेदन देते हुए सचिव प्रभुदयाल सागर उर्फ सागर यादव पर मनमानी का आरोप लगाया है़ बताया गया है कि जिस मंदिर में वर्षों से भक्तजन पंडा द्वारा वेदमंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा करते आ रहे हैं. उस पंडा समाज के लिए सचिव ने मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है़ यह स्थिति नवरात्र के प्रथम दिन से ही है़
पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारे जीविकोपार्जन का एक मात्र साथ पूजा-पाठ करना है़ पूजा के उपरांत पंडा यदि भक्तों से दक्षिणा नहीं लें, तो उन्हें भूखे मरने की नौबत आ जायेगी़ पंडा समाज ने आयुक्त से गुहार लगायी है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर संज्ञान लिया जाये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










