बूचड़खाना बंदोबस्ती के नाम पर घोटाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : नगर निगम मुंगेर विभिन्न घोटालों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है. कभी कचरा के नाम पर राशि का घोटाला, तो कभी फिटकिरी घोटाला होता रहा. अब एक बार फिर निगम प्रशासन कटघरे में आ गया है. क्योंकि इस बार बूचड़खाना बंदोबस्ती के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया. जिला इत्तेहाद […]
विज्ञापन
मुंगेर : नगर निगम मुंगेर विभिन्न घोटालों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है. कभी कचरा के नाम पर राशि का घोटाला, तो कभी फिटकिरी घोटाला होता रहा. अब एक बार फिर निगम प्रशासन कटघरे में आ गया है. क्योंकि इस बार बूचड़खाना बंदोबस्ती के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया. जिला इत्तेहाद कमेटी के संरक्षक सह राजद नेता जफर अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.
जफर अहमद ने कहा कि शहर के वार्ड संख्या 21 के पूरबसराय स्थित बूचड़खाना की बंदोबस्ती वर्ष 2012-13 के बाद नगर निगम मुंगेर से नहीं की गयी है. जिसकी पुष्टि नगर निगम में 26 अगस्त 2017 को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. जिसके प्रस्ताव संख्या 4 में यह दर्शाया गया है, कि बूचड़खाना की बंदोबस्ती वर्ष 2012-13 के बाद नहीं हुई है. लेकिन नगर निगम द्वारा वर्ष 2014-15 की बंदोबस्ती दिखा कर 2 अप्रैल 2014 को रसीद संख्या 1837 के माध्यम से 24 हजार 825 रुपया वसूला गया है.
अब सवाल यह उठता है कि जब 2012-13 के बाद नगर निगम द्वारा बूचड़खाने की बंदोबस्ती ही नहीं की गयी तो फिर कैसे बंदोबस्ती रसीद काटी गयी. क्या नगर निगम इस बंदोबस्ती के नाम पर अवैध वसूली करती रही और यह राशि निगम खजाना के बदले निजी पॉकेट में जाता रहा. यह जांच का विषय है. क्योंकि इस प्रकार यहां कई मामलों में घोटाला होता रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस घोटाले की जांच सक्षम एजेंसी से कराने की मांग की है. ताकि दोषियों को सजा मिल सके.
कहते हैं अधिकारी
मुंगेर के नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक ने कहा कि बूचड़खाने की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2012-13 तक ही हुई है. लेकिन किस परिस्थिति में नगर निगम द्वारा 2014-15 का रसीद काट कर राशि वसूला गयी है. यह जांच का विषय है. उनके समक्ष जब मामला आयेगा, वे देखेंगे. वैसे बूचड़खाना संचालन के संदर्भ का एक मामला जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










