दो जगहों पर कार्रवाई, 12 पिस्टल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published at :25 Sep 2017 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो जगहों पर कार्रवाई, 12 पिस्टल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर. मुफस्सिल एवं कासिम बाजार थाना पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में जहां तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 12 पिस्टल भी बरामद किया गया. हालांकि पुलिस गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है.मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में हथियार का डीलिंग होने वाला […]

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल एवं कासिम बाजार थाना पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में जहां तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 12 पिस्टल भी बरामद किया गया. हालांकि पुलिस गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है.मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में हथियार का डीलिंग होने वाला है. पुलिस ने सदर प्रखंड कार्यालय के समीप पास जाल बिछाया.

जहां पुलिस ने एक साइकिल सवार को रोका और बैग की तलाशी ली तो उससे 10 नाइन एमएम का पिस्टल बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक सुजावलपुर का रहने वाला मो सद्दाम बताया जा रहा है. जिसे कूरियर के तौर हथियार तस्कर ने हायर किया था. उसके निशानदेही पर बरदह गांव में भी छापेमारी की गयी. लेकिन पुलिस को कुछ खास सफलता हाथ नहीं मिली. इधर कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिंदवारा शर्मा टोला में छापेमारी कर दो तस्करों को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन