शॉपिंग फेस्टिवल : प्रभात खबर लाया है उपहारों की सौगात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

नवरात्र के आगमन से ही फेस्टिव सीजन के रंग में रंगने लगा बाजार मुंगेर : दुर्गापूजा के अवसर पर प्रभात खबर द्वारा शॉपिंग फेस्टिवल के तहत मुंगेर व जमालपुर शहर के दर्जन भर दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. शॉपिंग फेस्टिवल का उपहार पाने के लिए सोने-चांदी की दुकान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, […]
विज्ञापन
नवरात्र के आगमन से ही फेस्टिव सीजन के रंग में रंगने लगा बाजार
मुंगेर : दुर्गापूजा के अवसर पर प्रभात खबर द्वारा शॉपिंग फेस्टिवल के तहत मुंगेर व जमालपुर शहर के दर्जन भर दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. शॉपिंग फेस्टिवल का उपहार पाने के लिए सोने-चांदी की दुकान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, कपड़े की दुकान, जेनरल स्टोर की दुकानों में खरीदार पहुंच रहे हैं. जहां उपभोक्ता समान खरीद कर व्हाट्सएप व मोबाइल के माध्यम से एसएमएस कर रहे हैं और उपहार योजना में शामिल हो रहे हैं.
मुंगेर शहर के बड़ा बाजार स्थित फैंसी जेवर के निर्माता व विक्रेता षोडशी ज्वेलर्स तथा बेकापुर जुबलीबेल स्थित में मनोहर लाल सर्राफ की दुकान में जहां जेवरात की खरीदारी की जा रही. वहीं जमालपुर शहर के जुबलीबेल स्थित वैष्णवी इलेक्ट्रॉनिक्स व मुंगेर म्यूजिकल स्टोर में एलइडी स्मार्ट टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आयरन, होम थिएटर की खरीदारी हो रही है. साथ ही एवं आजाद चौक स्थित मुंगेर इलेक्ट्रिक हाउस में एयर कंडीशन, पंखा, कूलर, वाटर प्यूरीफायर सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान की जम कर खरीदारी हो रही है़ साथ ही शहर के शिवाजी चौक स्थित पेरीफेरल प्वाइंट में कंप्यूटर, लैपटॉप व एसेसरीज की खरीदारी की जा रही है.
वहीं राजीव गांधी चौक स्थित में अनुपम जेनरल स्टोर में लोग अपने रोजमर्रे के समानों की खरीदारी कर रहे हैं. इसके साथ ही आजाद चौक स्थित मैजिक वर्ल्ड में मोबाइल फोन व अन्य एसेसरीज की खूब बिक्री हो रही है़ बेकापुर स्थित ज्वेलरी की दुकान लखीसराय नारायण डे की दुकान में भी फैंसी जेवरों के लिए ग्राहकों की भीड़ लग रही.
बेकापुर स्थित पार्वती साड़ी सेंटर, रंगोली साड़ी शो रूम, श्री वस्त्रालय तथा चौक बाजार स्थित मंडल रेडिमेड स्टोर व बड़ा बाजार स्थित लाइफ स्टाइल में अलग-अलग ब्रांड के कपड़े, शूटिंग, शर्टिंग व साड़ी की खरीदारी कर महिलाएं योजना में भागीदार बन रही है. नीलम रोड स्थित शंकर इक्को मोटर्स में हीरो इलेक्ट्रीक के बाइक की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है़ लालदरबाजा स्थित सुरक्षिणी सेक्यूरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस प्रालि की सेवा लेने वालों की तादाद बढ़ने लगी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










