ट्रेन के जमालपुर पहुंचने पर मिली जानकारी

Published at :22 Sep 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के जमालपुर पहुंचने पर मिली जानकारी

जमालपुर रेल थाने में हत्या का मामला दर्ज सेना से रिटायर होकर सिलीगुड़ी में थे कार्यरत घर में घुस रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या जानकीनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयराम चकला पंचायत के कारी मंडल टोला में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोली चलायी. घटना में गृहस्वामी की […]

विज्ञापन

जमालपुर रेल थाने में हत्या का मामला दर्ज

सेना से रिटायर होकर सिलीगुड़ी में थे कार्यरत
घर में घुस रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या
जानकीनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयराम चकला पंचायत के कारी मंडल टोला में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोली चलायी. घटना में गृहस्वामी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मृतक का पुत्र जख्मी हो गया. मृतक दिनेश ठाकुर(35) है और जख्मी बालक का रोशन कुमार (07) बताया गया है. दिनेश पूर्णिया में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह अपने परिवार से मिलने गांव गया था. मामला आर्थिक लेनदेन से जुड़ा है. मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
घर में घुस रिक्शा…
दिनेश ठाकुर को लगी दो गोली : बुधवार की रात करीब 12 बजे दिनेश अपनी पत्नी और पुत्र रोशन के साथ सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर गोली चलायी. घटना में दिनेश को दो गोली लगी. एक गोली सिर और दूसरी छाती में. बगल में सो रहे पुत्र रोशन भी जख्मी हो गया. वहीं सो रही पत्नी बाल-बाल बच गयी और शोर मचाने पर हमलावर वहां से फरार हो गये. हल्ला सुन कर ग्रामीण जब तक पहुंचे तब तक दिनेश ने दम तोड़ दिया. वहीं रोशन को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है.
दिनेश का गांव के ही एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. इस बात को लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी. हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.
दुर्गापूजा में परिवार से मिलने पहुंचा था घर : मृतक दो दिन पहले पूर्णिया से वापस अपने गांव आया था. स्थानीय लोगों की मानें तो वह मिलनसार था और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी. ऐसे में गोली मारकर हत्या करना लोगों के गले से नहीं उतर रहा है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी सीता देवी और बच्चे दहाड़ मारकर रो रहे थे. पिता सत्यदेव ठाकुर सिंचाई विभाग के कर्मी थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. दिनेश की हत्या से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.
दिनेश ठाकुर की गोली मार कर हत्या की गयी है. प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की नजर है. बहरहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन हो जायेगा.
कुंदन कुमार, एसडीपीओ, बनमनखी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन