आंदोलित सेवानिवृत्त को नहीं मिल सकती पेंशन : मेयर

मुंगेर : मुंगेर नगर निगम के महापौर रूमा राज ने कहा कि यहां के आंदोलित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल सकता है, क्योंकि नगरपालिका अधिनियम के तहत कर्मचारियों को इपीएफ में 12 प्रतिशत देना था और 12 प्रतिशत नगर निगम द्वारा दिया जाता. लेकिन पूर्व में निगम कर्मियों ने राशि जमा नहीं […]
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम के महापौर रूमा राज ने कहा कि यहां के आंदोलित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल सकता है, क्योंकि नगरपालिका अधिनियम के तहत कर्मचारियों को इपीएफ में 12 प्रतिशत देना था और 12 प्रतिशत नगर निगम द्वारा दिया जाता. लेकिन पूर्व में निगम कर्मियों ने राशि जमा नहीं किया.
यहां तक कि कुछ कर्मियों ने 6 प्रतिशत जमा किया था और वह भी बाद में निकासी कर लिया गया. इसलिए कर्मियों को पेंशन का लाभ मिलना संभव नहीं है. रूमा राज ने कहा कि लखीसराय नगर परिषद के इस तरह के मामले में पटना हाइकोर्ट ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के याचिका को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं आंदोलित सेवानिवृत्त कर्मचारियों से निवेदन करती हूं कि वे तालाबंदी को अविलंब खत्म करें. अन्यथा निगम प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर बाध्य होना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










